Advertisement

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स का दिखेगा दम या यूपी वॉरियर्ज मचाएंगी गदर, यहां लें लाइव टेलीकास्ट का लुत्फ 

DCW VS UPW Live Streaming: वूमेंस आईपीएल 2023 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज की जंग होगी. लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल जानें.

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स का दिखेगा दम या यूपी वॉरियर्ज मचाएंगी गदर, यहां लें लाइव टेलीकास्ट का लुत्फ 

DCW Vs UPW Match Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वूमेंस आईपीएल (WPL 2023) में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने अपना पहला मुकाबला जीता है और विजयी सिलसिले को बरकरार रखने के लिए उतरेंगी. दिल्ली की टीम में मेग लेनिंग, शेफाली वर्मा जैसे सितारे हैं तो यूपी की टीम में भी एलिसा हेली और दीप्ति शर्मा जैसी खिलाड़ी हैं. मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है. घर बैठे टीवी या मोबाइल पर मैच का लुत्फ लेना चाहते हैं तो यहां सारी डिटेल मौजूद है.  

दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला कब है? 
WPL 2023 का पांचवां मैच दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच है. यह मुकाबला मंगलवार, 7 मार्च को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: बल्ले से 300 नहीं बना पाए विराट कोहली अहमदाबाद टेस्ट में ठोकेंगे 'तिहरा शतक', जानिए कैसे बनेगा रिकॉर्ड

DCW Vs UPW मैच किस क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा? 
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा. 

WPL 2023 का पांचवा मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज कितने बजे से शुरू होगा? 
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने के आधा घंटा पहले होगा.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां किया जाएगा?
महिला आईपीएल के सभी मुकाबलों के डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 के पास है. लाइव टेलीकास्ट वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1HD’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ पर किया जाएगा. हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ इन मुकाबलों का लुत्फ ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WPL Points Table: हरमनप्रीत कौर की टीम है टॉप पर तो गुजरात जायंट्स का हाल बुरा, देखें लेटेस्ट प्वाइंट्स टेबल

DCW VS UPW Live Streaming मोबाइल या लैपटॉप पर कहां देख सकते हैं? 
वूमेंस आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी. मोबाइल या लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ ले सकते हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement