स्पोर्ट्स
आईसीसी (ICC) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) 2025-27 के शेड्यल का ऐलान कर दिया है. आइए जानें इस चक्र में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) कब और किसके खिलाफ सीरीज खेलेगी.
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25(WTC 2023-25) का विजेता मिल गया है. WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका(south africa) ने ऑस्ट्रेलिया(australia) को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इसके ठीक एक दिन बाद ही आईसीसी(ICC) ने WTC 2025-27 के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर दी है. जिसमें 9 टीमें कुल 71 मैच खेलने वाली हैं. भारतीय टीम(INDIAN TEAM) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(ICC World Test Championship) में अपने सफर का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से करेगी.
WTC 2025-27 शेड्यूल के अनुसार इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे ज्यादा 22 टेस्ट मैच खेलने वाली है. वही इंग्लैंड 21 मुकाबले खेलेगी. आइए जानें इस 2 साल के शेड्यूल में भारत कब और किसके खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी.
भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में कुल 18 टेस्ट मैच खेलेगी. जिसकी शुरुआत 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों के टेस्ट सीरीज से होगी. जिसके बाद भारत को घर पर 2 मैच की टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी हैं. इस साल का अंत भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी.
India's 2025-2027 WTC Cycle Fixtures!
— CricketGully (@thecricketgully) May 24, 2025
✈️ 5 Tests vs ENG, JUN - AUG 2025
🏠 2 Tests vs WI, OCT 2025
🏠 2 Tests vs SA, DEC 2025
✈️ 2 Tests vs SL, AUG 2026
✈️ 2 Tests vs NZ, OCT - DEC 2026
🏠 5 Tests vs AUS, JAN - FEB 2027
📷 JioHotstar pic.twitter.com/C7FxwJl6zd
साल 2026 में भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अन्तर्गत श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर पर खेलगी. वही भारत WTC चक्र की आखिरी सीरीज घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.
5 टेस्ट बनाम इंग्लैंड, जून - अगस्त 2025 (अवे)
2 टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज, अक्टूबर 2025 (होम)
2 टेस्ट बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिसंबर 2025 (होम)
2 टेस्ट बनाम श्रीलंका, अगस्त 2026 (अवे)
2 टेस्ट बनाम न्यूजीलैंड, अक्टूबर - दिसंबर 2026 (अवे)
5 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया, जनवरी - फरवरी 2027 (होम)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.