स्पोर्ट्स
ICC ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है. पहले ये टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन अब ये यूएई में आयोजित किया जाएगा.
वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है. पहले ये मुकाबले बांग्लादेश में होने वाले थे, लेकिन वहां आंदोलन और हिंसा के कारण इसका आयोजन संभव नहीं हो पाया. आईसीसी ने अब इसकी मेजबानी यूएई को सौंप दी है. अब टूर्नामेंट के मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. बात दें टीम इंडिया का पहला मैच न्यूजीलैंड से होगा.
ये हैं टूर्नामेंट के ग्रुप
आईसीसी ने सोमवार को महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है. ग्रुप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ग्रुप ए में भारत के अलावा भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका है. वहीं, ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें हैं. 17 और 18 अक्टूबर को दुबई और शारजाह में सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इसके बाद 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल मैच होगा.
𝗠𝗮𝗿𝗸 𝗬𝗼𝘂𝗿 𝗖𝗮𝗹𝗲𝗻𝗱𝗮𝗿 🗓️#TeamIndia's schedule for the ICC Women's #T20WorldCup 2024 is 𝙃𝙀𝙍𝙀 🔽 pic.twitter.com/jbjG5dqmZk
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 26, 2024
ये भी पढ़ें-क्या Shakib Al Hasan हुए राजनीति का शिकार या सही है उनपर लगा हत्या का आरोप? जानें पूरा मामला
टूर्नामेंट का शेड्यूल:
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.