Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Watch: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जानबूझकर हारा मैच? तोड़ा टीम इंडिया का सपना, छोड़ दिए 8 आसान कैच

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया का सपना टूट गया है. टीम ने कुल 8 आसान कैच छोड़ दिए.

Latest News
Watch: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जानबूझकर हारा मैच? तोड़ा टीम इंडिया का सपना, छोड़ दिए 8 आसान कैच

India vs Pakistan, Womens T20 World Cup 2024

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बीती रात यानी 14 अक्टूबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था, जो टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी था. भारत के लिए ये मैच ऐसा था जैसे प्यासे को पानी. दरअसल, पाकिस्तान की जीत से टीम इंडिया सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लेती. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को शर्मनाक हार मिली है. हालांकि अब टीम की आलोचनाएं भी होने लगी है और कहा जा रहा है कि पाकिस्तान जानबूझकर हारी है. क्योंकि टीम ने मैच में 8 बिल्कुल आसान कैच छोड़ दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

1 या 2 नहीं बल्कि छोड़े 8 आसान कैच

पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के इतने कैच छोड़ दिए थे, जितने में लगभग टीम ऑलआउट हो जाती है. दरअसल, वो कैच इतने आसान थे कि एक छोटा बच्चा भी लपक सकता था. हालांकि पाकिस्तान के कैच छोड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. वहीं अब लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने जानबूझकर ये मैच गंवाया है, ताकि टीम इंडिया सेमीफाइनल में क्वालीफाई न कर सकें.

पाकिस्तान की जीत पर कैसे होता टीम इंडिया का फायदा?

गौरतलब है कि अगर पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हरा देता, तो पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और भारत के 4-4 अंक हो जाते. उसके बाद सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए टीमों का नेट रन रेट देखना पड़ता, जो भारत काफी ज्यादा था. इस तरह पाकिस्तान की जीत टीम इंडिया के लिए बहुत जरूरी थी. इतना ही नहीं भारतीय फैंस भी पाकिस्तान को फुल सपोर्ट कर रहे थे. लेकिन पाकिस्तान की टीम 111 रनों का पीछा भी नहीं कर सकी. 

ऐसा रहा पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच

न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए थे. टीम केलिए सूजी बेट्स ने सबसे बड़ी 28 रनों की पारी खेली. वहीं पाकिस्तान की ओर से नशरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए.  इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 11.4 ओवरों में महज 56 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. कीवी टीम की तरफ से अमेलिया केर ने 3 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से एक दिन पहले न्यूजीलैंड का लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement