स्पोर्ट्स
Womens Chess World Cup Final: महज 19 साल की उम्र में दिव्या देशमुख ने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखवा लिया है. उन्होंने पहली बार विमेंस चेस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है.
महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला कोनेरू हंपी और दिव्या देशमुख के बीच खेला गया था, जिसे दिव्या ने अपने नाम किया है. दरअसल, ये मुकाबला जॉर्जिया के बातूमि में खेला गया था, जहां दिव्या देशमुख ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है. शनिवार और रविवार को खेले गए क्लासिकल मैच में हंपी और दिव्या 1-1 से बराबरी पर थी. लेकिन सोमवार को खेले गए मुकाबले में दिव्या ने बाजी मार ली और ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.
दिव्या ने रचा इतिहास
विमेंस चेस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दिव्या देशमुख ने सोमवार को खेले गए रैपिड राउंड में सफेद मोहरों से अपनी चाल चलीं. हंपी ने काले मोहरों से मैच ड्रॉ करवा लिया. रैपिड राउंड के दूसरे गेम में दिव्या ने काले मोहरों से चाल चली और हंपी पर हावी नजर आईं, जिसके बाद हंपी ने इसमें ब्लंडर भी किया. 19 साल की दिव्या ने पहली बार खिताब जीतकर भावुक भी हो गई हैं.
Divya Deshmukh Creates History!
— Voice of Indian Sport (@vo_indiansport) July 28, 2025
19-year-old Divya Deshmukh has become the first-ever Indian to win the FIDE Women's World Cup, marking a historic milestone in Indian chess.#FIDEWorldCup #Chess #DivyaDeshmukh #HumpyKoneru pic.twitter.com/8s6L4KCSAD
ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय
दिव्या देशमुख ने 19 साल की उम्र में इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है. क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड कप का खिताब जीता और टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. इससे पहले बड़े-बड़े दिग्गज ऐसा नहीं कर पाए हैं, जो दिव्या ने सिर्फ 19 साल की उम्र में कर दिखाया है.
खिताब के साथ मालामाल होंगी दिव्या
विमेंस चेस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल का खिताब जीतने वाली दिव्या देशमुख को लाखों रुपये भी मिलने वाले हैं. दिव्या को खिताब जीतने पर लगभग 42 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. वहीं उपविजेता कोनेरू हंपी को करीब 30 लाख रुपये मिलेंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.