Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

World Boxing Championship 2023: निकहत के बाद लवलीना के पंच से भी बरसा सोना, भारत ने जीते कुल 4 गोल्ड 

Lovlina Borgohain Wins Gold Medal: वूमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल जीता है. भारत के खाते में 4 स्वर्ण पदक हो गए.

World Boxing Championship 2023: निकहत के बाद लवलीना के पंच से भी बरसा सोना, भारत ने जीते कुल 4 गोल्ड 

Lovlina Borgohain Wins Gold Medal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Women's World Boxing Championship 2023) में रविवार का दिन भारत के लिए अच्छा रहा. पहले निकहत जरीन और फिर लवलीना बोरगोहेन ने स्वर्ण पदक जीता. लवलीना के मेडल के साथ ही भारत के कुल 4 गोल्ड मेडल हो गए हैं और भारत को सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब भी मिला है. लवलीना ने 70-75 किलो वेट ग्रुप में गोल्ड मेडल मिला है. 

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहली बार जीता गोल्ड 
लवलीना बोरगोहेन का वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में यह पहला गोल्ड मेडल है. फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कैटिन पार्कर को 5-2 से मात दी है. ओलंपिक विजेता से देश को इस प्रतियोगिता में सोने की उम्मीद ही थी. सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाई का तांता लग गया है.

यह भी पढ़ें: तलाक और शादी टूटने पर Shikhar Dhawan ने खोला दिल का हाल, 'पहली शादी मेरे लिए बाउंसर की तरह थी' 

बॉक्सिंग में देश के हुए 4 गोल्ड मेडल 
लवलीना से पहले निकहत जरीन ने 50 किलो भार वर्ग में, नीतू घंघास ने 45-48 किलो भार वर्ग में और स्वीटी बूरा ने 75-81 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है. लवलीना ने ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है. कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनसे पदक की उम्मीद थी लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिल सकी. वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर जरूर देश का नाम ऊंचा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Nikhat Zareen का गोल्डन पंच, देश की मेडलवीर बेटी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रचा इतिहास 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement