Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Wimbledon 2025 Final: स्पोर्ट्स में इटली का दबदबा, पहले क्रिकेट अब विम्बलडन में रचा इतिहास, यानिक सिनर ने जीता खिताब

Wimbledon 2025 Final: विम्बलडन 2025 का मेंस फाइनल मुकाबला यानिक सिनर और कार्लोस अलकराज के बीच खेला गया था, जिसे सिनर ने अपने नाम कर लिया है.

Latest News
Wimbledon 2025 Final: स्पोर्ट्स में इटली का दबदबा, पहले क्रिकेट अब विम्बलडन में रचा इतिहास, यानिक सिनर ने जीता खिताब

Wimbledon 2025 Final 

Add DNA as a Preferred Source

Wimbledon 2025 Final, Jannik Sinner vs Carlos Alcaraz: विम्बलडन 2025 का मेंस फाइनल मुकाबला यानिक सिनर और कार्लोस अलकराज के बीच खेला गया था, जिसे सिनर ने अपने नाम कर लिया है. सिनर ने फाइनल में अलकराज को 4-6, 6-4, 6-4 6-4 से हरा दिया और खिताब अपने नाम कर लिया है. स्पोर्ट्स की दुनिया में इटली तेजी से आगे बढ़ रहा है. इससे पहले फुटबॉल, क्रिकेट और अब विम्बलडन में बड़ा कारनामा किया है. मेंस सिंगल में सिनर विम्बलडन का खिताब जीतने वाले पहले इटालियन बन गए हैं. 

अलकराज को सिनर ने दी करारी शिकस्त

विम्बलडन 2025 का मेंस सिंगल का फाइनल मुकाबला यानिक सिनर और कार्लोस अलकराज के बीच खेला गया था. इस मैच के शुरू में ही अलकराज आगे चल रहे थे. लेकिन फिर अगले लगातार तीन सेट सिनर ने अपने नाम किए और अलकराज को हराया. सिनर पहला सेट 4-6 से हारे, लेकि फिर 6-4, 6-4, 6-4 के सेट से अलकराज को मात दी है. सिनर इटली के पहले मेंस सिंगल का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. 

इटली का स्पोर्ट्स की दुनिया में बड़ा कारनामा

स्पोर्ट्स की दुनिया में इटली तेजी से अपना नाम फैला रहा है. विम्बलडन 2025 का खिताब जीतने से पहले इटली ने फुटबॉल और क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी. इटली की फुटबॉल टीम 2022 में CONMEBOL-UEFA कप ऑफ चैंपियंस उपविजेता रही थी. उसके बाद UEFA नेशंस लीग 2023 में इटली तीसरे स्थान पर रही थी. वहीं हाल ही में इटली की क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालिफाई किया है और अपनी एक अलग पहचान बना ली है. 

विम्बलडन विजेता को मिलेंगे इतने करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विंबलडन मेंस का खिताब जीतने वाले यानिक सिनर को करीब 34 करोड़ भारतीय रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. इतना ही नहीं उपविजेता कार्लोस अलकराज को करीब 17 करोड़ भारतीय रुपये की प्राइज मनी मिलने वाली है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement