Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

WI vs ENG: दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर लाज बचाने उतरेगा इंग्लैंड, घर बैठे मोबाइल पर उठाएं लाइव मैच का मजा

WI vs ENG 2nd ODI Live Streaming: वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी कम नहीं हो रही इंग्लैंड की परेशानी. पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने दी थी करारी शिकस्त. बुधवार 6 दिसंबर को खेला जाएगा सीरीज का दूसरा वनडे. जानिए कहां देख सकते हैं लाइव मैच.

WI vs ENG: दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर लाज बचाने उतरेगा इंग्लैंड, घर बैठे मोबाइल पर उठाएं लाइव मैच का मजा

WI vs ENG 2nd ODI Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप से शर्मनाक तरीके से बाहर होने के बाद भी इंग्लैंड की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. वेस्टइंडीज दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम को पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा. जॉस बटलर एंड कंपनी ने 325 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसे कप्तान शाई होप के आतिशी शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. 3 मैचों की सीरीज को जीवित रखने के लिए इंग्लैंड की टीम दूसरे वनडे में एड़ी चोटी का जोर लगाने की कोशिश करेगी. इस मुकाबले का आप घर बैठे मजा उठा सकते हैं. आइए वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे से जुड़ी सारी जानकारियां आपको बताते हैं.

यह भी पढ़ें: शाई होप ने छक्के से किया मैच फिनिश, बोले - धोनी से सीखा

कब खेला जाएगा WI vs ENG दूसरा वनडे मुकाबला?

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रविवार, 6 दिसंबर को खेला जाएगा.

कब शुरू होगा WI vs ENG दूसरा वनडे मुकाबला?

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

किस मैदान पर होगा WI vs ENG दूसरा वनडे मुकाबला?

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगा में खेला जाएगा.

टीवी पर कहां देख सकते हैं  WI vs ENG दूसरा वनडे मुकाबला?

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे का भारत में लाइव टेलिकास्ट नहीं होगा.

कहां होगी WI vs ENG दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग?

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप्प और वेबसाइट पर होगी.

दूसरे वनडे के लिए वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का स्क्वॉड:

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, विल जैक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जॉस बटलर, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, ब्राइडन कार्स, रेहान अहमद और गस ऐटकिंसन.

वेस्टइंडीज: ऐलेक ऐथनीज, ब्रैंडन किंग, केसी कार्टी, शे होप, शिमरॉन हेटमायर, शरफेन रदरफोर्ड, यानिक करिया, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती और ओशेन थॉमस.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement