स्पोर्ट्स
चैंपियंस ट्रॉफी के शुरु होने से पहले ही पाकिस्तान विवादों में आ गया है. दरअसल कराची नेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी हुई जिसमें भारत का झंडा नहीं दिखा. जिस पर भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया. अब इसपर पीसीबी ने अपनी सफाई पेश की है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. कराची के मैदान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें भारत को छोड़कर चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली सभी देशों के झंडे लगे हुए थे.
जिसपर पीसीबी की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई. फैंस ने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर भारत का झंडा नहीं लगाया है. अब इस विवाद पर पीसीबी ने बयान दे दिया है.
क्यों नहीं लगा है भारत का झंडा
पीसीबी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि कराची के मैदान पर उन्हीं के झंडे लगाए गए हैं. जो पाकिस्तान में मुकाबले खेलेगी. पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि जैसा आप जानते हैं भारत पाकिस्तान में अपने मुकाबले नहीं खेलेगी. इसलिए इन मैदानों पर उन ही देशों के झंडे लगाए गए हैं. जिनको यहां पर मुकाबलें खेलने हैं.
No Indian flag in Karachi: As only the Indian team faced security issues in Pakistan and refused to play Champions Trophy matches in Pakistan, the PCB removed the Indian flag from the Karachi stadium while keeping the flags of the other guest playing nations.
- Absolute Cinema,… pic.twitter.com/2zmcATn7iQ— Nawaz 🇵🇰 (@Rnawaz31888) February 16, 2025
पीसीबी ने बताया कि आईसीसी की सलाह के मुताबिक मैच के दिन आईसीसी, पीसीबी और मैच खेलने वाले देश के झंडे लगाए जाएंगे.
नियमों के उल्लघंन का लगा आरोप
आपको बात दें कि अगर कोई देश मल्टीनेशन टूर्नामेंट की मेजबानी करता है. तो उसे हर देश का झंडा लगाना होता है. अगर किसी मेजबान देश ने किसी देश का झंडा नहीं लगाया है, तो वो आईसीसी के नियमों का उल्लघंन होगा. अब देखना ये है कि क्या वाकई पाकिस्तान ने भारत का झंडा नहीं लगाया है और क्या आईसीसी इसपर एक्शन लेगा.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.