Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

जानिए कौन है सुशीला मीणा, जिसकी गेंदबाजी के फैन बन गए सचिन तेंदुलकर और जहीर खान

राजस्थान की सुशीला मीणा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया है.

जानिए कौन है सुशीला मीणा, जिसकी गेंदबाजी के फैन बन गए सचिन तेंदुलकर और जहीर खान
Add DNA as a Preferred Source

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें में गांव की एक बच्ची के शानदार गेंदबाजी एक्शन से बॉलिंग कर रही है. इस बच्ची की तुलना दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने जहीर खान के साथ कर दी है. यही नहीं उस बच्ची का वीडियो देखकर खुद जहीर खान भी उसके फैन बन गए. जहीर खान का गेंदबाजी एक्शन आज ही फैंस के दिलों पर राज करता है. 

सचिन तेंदुलकर ने किसका वीडियो किया शेयर

सचिन ने शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर राजस्थान की सुशीला मीणा का वीडियो शेयर किया. जो बायें हाथ से तेज गेंदबाजी कर रही थी और उसके गेंदबाजी एक्शन में जहीर के गेंदबाजी एक्शन की झलक देखने को मिल रही थी. सचिन ने इस वीडियो में जहीर खान को टैग करते हुए लिखते है कि शानदार. देखने में मजा आया.  

सुशीला मीणा के गेंदबाजी एक्शन में तुम्हारी झलक है जहीर.  क्या तुम्हे भी लगता है. खुद जहीर खान ने सचिन तेंदुलकर को इसका जवाब भी दिया. जहीर ने लिखा कि बिल्कुल. मैं भी सहमत हूं. इसका एक्शन काफी प्रभावी और शानदार है. बड़ी प्रतिभावान लग रही है. 

कौन है सुशीला मीणा 

सुशीला मीणा राजस्थान के प्रतापगढ जिले के छोटे से गांव रामेर तालाब पिपलिया की रहने वाली है. उसकी उम्र मात्र 12 साल है और वो पांचवीं कक्षा की छात्रा है. सुशीला क्रिकेट खेलने की बड़ी शौकीन है. उसका गेंदबाजी एक्शन खासकर गेंद फेंकने से पहले कूदना तक एक दम जहीर की गेंदबाजी एक्शन की याद दिलाता है.

https://x.com/sachin_rt/status/1870079347341812053

सचिन तेंदुलकर और जहीर खान के बीच सोशल मीडिया पर  इस बातचीत के बाद अब तक वीडियो लाखों व्यूज आ चुके हैं और कारपोरेट जगत कई लोग सुशीला की ट्रेनिंग के लिये मदद का प्रस्ताव भी भेज रहे हैं. सुशीला की तारीफ पूरे भारत में हो रही है. राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सुशीला से वीडियो कॉल पर बात की है. यही नहीं सुशीला को जयपुर आने का निमत्रंण भी दिया है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement