Advertisement

Who is Sitanshu Kotak: कौन हैं सितांशु कोटक, जिनको अचानक मिली भारत के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी!

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए तैयारी शुरु कर दी है. जिसके पहले भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है.

Who is Sitanshu Kotak: कौन हैं सितांशु कोटक, जिनको अचानक मिली भारत के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी!
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय टीम का पिछले काफी समय से बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है. जिसकी वजह से भारत को पहली बार घर में न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 10 साल के टेस्ट सीरीजल में मात मिल गई.

जिसकी वजह से बीसीसीआई ने भारत के नए बल्लेबाजी कोच का ऐलान कर दिया है. सितांशु कोटक को भारत का नया बैंटिग कोच बनाया गया है. जो पहले इंडिया ए के लिए भी ये जिम्मेदारी निभा चुके है. 

इंग्लैंड दौरे के लिए मिली जिम्मेदारी 

सितांशु कोटक को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया गया है. सितांशु सौराष्ट्र के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उनके पास घरेलू क्रिकेट में खेलने का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है. जिसका फायदा भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिल सकता है.

गौतम गंभीर की कोंचिग स्टाफ में अभी तक कोई बल्लेबाज कोच नहीं था. सितांशु ने सौराष्ट्र के 130 फर्स्ट क्लास मैच खेले है. जिसमें उन्होंने 15 शतक की मदद से 8061 रन बनाए है. वही लिस्ट ए क्रिकेट में सितांशु ने 3083 रन बनाए है. 

कोंचिग का है अच्छा खासा अनुभव

सितांशु कोटक के पास कोंचिग का भी खूब अनुभव मौजूद है. वो साल 2020 में  सौराष्ट्र के हेड कोच थे और इस दौरान उन्होंने रणजी ट्रॉफी  में टीम को चैंपियन भी बनाया था. सितांशु काफी लंबे समय तक इंडिया ए को भी कोंचिग दे चुके है. यही नहीं सितांशु भारत के हेड कोच भी रह चुके है.

उनको आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान ये जिम्मेदारी दी गई थी. जहां जसप्रीत बुमराह ने भारत की कप्तानी की थी.इसके अलावा उनको वीवीएस लक्ष्मण के साथ कई बार भारत के लिए बल्लेबाजी कोच की भी भूमिका अदा कर चुके हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भी ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. जिसमें शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया था. 

 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement