Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

BAN vs SA: कौन हैं बांग्लादेशी क्रिकेटर Jaker Ali, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में संभाले रखा मोर्चा

Jakir Ali: बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच मीरपुर ढाका में खेला जा रहा है. वहीं बांग्ला टाइगर्स  ने टॉस जित लिया है और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है. 

Latest News
BAN vs SA: कौन हैं बांग्लादेशी क्रिकेटर Jaker Ali, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में संभाले रखा मोर्चा
Add DNA as a Preferred Source

Bangladesh vs South Africa: बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में महज 106 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 308 रन बनाए और मजबूत स्थिति में आ गई. दूसरी पारी में, बांग्लादेश एक समय 112/6 पर संघर्ष कर रहा था. पारी के अंतर से हार का सामना कर सकता था, लेकिन जैकर अली के शानदार टेस्ट डेब्यू ने खेल का रुख ही बदल दिया. 

बांग्लादेश को हार से बचाया
वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज जैकर अली और मेहदी हसन मिराज के बीच महत्वपूर्ण 138 रन की साझेदारी ने बांग्लादेश को संकट से बाहर निकाल दिया.  जैकर अली ने 58 रन बनाए और आउट हो गए, जबकि मिराज 72 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे. इस साझेदारी ने न केवल बांग्लादेश को हार से बचाया, बल्कि टीम को बढ़त भी दिलाई, जिससे अब उनकी नजरें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथी पारी में अपने गेंदबाजों को पर्याप्त स्कोर बचाने में मदद करने पर हैं.


ये भी पढ़ें- IND vs NZ: पुणे टेस्ट में रोहित शर्मा की जगह लेंगे Abhimanyu Easwaran, जाने कैसा मिला मौका?


जेकर अली कौन हैं?
जेकर अली का यह टेस्ट डेब्यू था, लेकिन वे बांग्लादेश में एक जाना-पहचाना नाम हैं. 1998 में जन्मे इस क्रिकेटर ने 49 प्रथम श्रेणी मैचों में 41.47 की औसत से 2862 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं. जेकर अली बांग्लादेश के लिए 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पहले ही खेल चुके हैं. बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में कोमिला विक्टोरियंस, ढाका डोमिनेटर्स और खुलना टाइगर्स जैसी फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं. 2023-24 के बीपीएल सीजन में उन्होंने 141.13 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए थे, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement