स्पोर्ट्स
Spain vs Argentina Final: इस रोमांचक मैच के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि अब कब स्पेन और अर्जेंटीना की टीमें आपस में भिडेंगी और दोनों टीमों का शेड्यूल कैसा है.
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल काफी रोमांचक खेला गया. क्योंकि दोनों ही टीमें खेल के 90 मिनट तक गोल नहीं कर सकी. हालांकि, एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने एक गोल किया और फिर 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया था. स्पेन के लिए फेरन टोरेस ने 106वें मिनट पर गोल दागा और मैच के हीरो बन गए. इस रोमांचक मैच के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि अब कब दोनों टीमों आपस में भिडेंगी. आइए जानते हैं कि दोनों टीमों का शेड्यूल कैसा है.
फाइनल के बाद कब होगी स्पेन और अर्जेंटीना का भिड़ंत?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला गया था, जो काफी रोमांचक मुकाबला था. ऐसे में फैंस जानना चाह रहे हैं कि अब दोनों टीमों कब मुकाबले खेलने वाली हैं. हालांकि, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच मुकाबले की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन ऐसी उम्मीद है कि स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 2027 में मुकाबला खेला जा सकता है. फाइनलिस्सिमा 2027 में दोनों टीमें आपस में भिड़ सकती हैं.
कैसा है स्पेन का शेड्यूल?
फीफा का खिताब जीतने के बाद स्पेन की फुटबॉल टीम का अगला लक्ष्य UEFA Nations League और 2028 Euro Qualifiers होगा, जिसका आगाज सितंबर 2026 से होगा. हालांकि, स्पेन ने European Champions का खिताब अपने नाम किया थ, जिसकी वजह से टीम को नेशनल लीग ए में टॉप सीड मिली है.
कैसा है अर्जेंटीना का शेड्यूल?
फीफा फाइनल हारने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों का दिल जरूर टूटा होगा. लेकिन खिलाड़ियों ने अभी हिम्मत नहीं हारी है. हालांकि, टीम अब 2030 World Cup Qualifiers और 2027 Copa America की तैयारियां करेगी और एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन टीम बनकर उबर सकती है. लेकिन अगस्त तक टीम ब्रेक है और उसके बाद ही टीम एक बार फिर एक्शन में नजर आ सकती है.