Advertisement

AUS VS IND : सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा के बाहर होने पर क्या बोले जसप्रीत बुमराह, जवाब देते-देते हो गए भावुक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है. जिसमें रोहित शर्मा खेलते हुए नजर नही आ रहे है. कप्तान बुमराह ने टॉस के दौरान इसकी वजह बता दी है.

AUS VS IND : सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा के बाहर होने पर क्या बोले जसप्रीत बुमराह, जवाब देते-देते हो गए भावुक
Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर - गावस्कर सीरीज का आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच  में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पिंक टेस्ट के लिए रोहित शर्मा नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए. इस सीरीज के पहले मैच में भी बुमराह ने कमान संभाली थी.

जिसमें भारतीय टीम को जीत मिली थी. उसकी बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और उन्होंने टीम कप्तानी अगले तीन मैच में की थी. मगर उनके खराब फॉर्म और टीम के प्रदर्शन में  गिरावट देखने को मिली. जिसकी वजह से सिडनी टेस्ट से रोहित का ड्रॉप या आराम दे दिया. इसका जवाब खुद जसप्रीत बुमराह ने दिया है. 

रोहित शर्मा के बाहर बैठने पर क्या बोले बुमराह 

सिडनी टेस्ट में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने टॉस के  दौरान बताया कि हमारे कप्तान ने खुद आराम लेने का फैसला किया है. जिससे पता चलता है कि उनमें कितनी लीडरशिप है. बुमराह ने आगे कहा कि टीम में काफी एकता है और टीम के हित में बेहतर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है. 

मेलबर्न टेस्ट में मिली हार पर जसप्रीत बुमराह ने कहा कि वह काफी रोमांचक मुकाबला था. इस सीरीज में हमने अच्छी क्रिकेट खेली है. हमें उम्मीद है कि इस मैच में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. 

टीम में हुए 2 बड़े बदलाव 
 

पिंक टेस्ट में भारतीय टीम में 2 बड़े बदलाव देखने को मिले है. जिसमें जसप्रीत बुमराह ने मुताबिक रोहित शर्मा ने आराम लेने का फैसला किया है. वही आकाश दीप चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर है.

रोहित की जगह शुभमन गिल की  टीम  में वापसी हुई है. वही आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है. इस सीरीज में वो पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे. 

सिडनी टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन : 

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement