स्पोर्ट्स
WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं फिर भी उनके खिलाफ पुलिस FIR तक नहीं दर्ज कर रही है. दिग्गज खिलाड़ी जंतर-मंतर पर धरना देकर सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील कर रहे हैं.
डीएनए हिंदी: दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के ओलंपियन पहलवान बीते 6 दिनों से धरने पर बैठे हैं. अब उनके समर्थन में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा उतर आए हैं. स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के समर्थन में एक भावुक लेटर लिखा है. उन्होंने कहा है कि देश के दिग्गज खिलाड़ियों का सड़कों पर उतरकर धरना देना खल रहा है.
नीरज चोपड़ा ने लिखा, 'यह देखकर मुझे बहुत दुख होता है कि हमारे एथलीट सड़कों पर न्याय मांग रहे हैं. उन्होंने हमारे महान देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कड़ी मेहनत की और हमें गर्व का अनुभव कराया है. एक देश के तौर पर हम हर व्यक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं, फिर चाहे वह एथलीट हो या कोई भी.'
इसे भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह से प्यार, खिलाड़ियों से तकरार, आखिर WFI विवाद को सुलझाना क्यों नहीं चाहती है सरकार?
नीरज चोपड़ा ने लिखा, 'जो हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए था. यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इसे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटाया जाना चाहिए. न्याय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.'
क्यों धरने पर बैठे हैं खिलाड़ी
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खिलाड़ी चाहते हैं कि सरकार एक्शन ले. उन्हें पदमुक्त किया जाए और उनके खिलाफ केस दर्ज हो. उन पर आरोप हैं कि उन्होंने महिला पहलवानों का शोषण किया है. लखनऊ में कैंप लगाने को लेकर खिलाड़ी भड़के हैं. उन पर आरोप हैं कि वह खिलाड़ियों को भद्दी गाली देते हैं. खिलाड़ियों का मानसिक शोषण किया जाता है.
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) April 28, 2023
इसे भी पढ़ें- भद्दी गालियां, मेंटल टॉर्चर और यौन शोषण फिर भी चुप कुश्ती संघ, बृजभूषण यूं ही नहीं बने हैं खिलाड़ियों के लिए विलेन
Wrestlers Protest-Urmila Matondkar ने किया धरने पर बैठे पहलवानों का सपोर्ट, वीडियो में कही ये बातs
खिलाड़ियों के निजी जीवन में दखल दी जाती है. इसके अलावा उन पर आरोप है कि वह ट्रेनिंग से जुडे़ मामलों में भी दखल देते हैं. खिलाड़ी 6 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है लेकिन अब तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.