Advertisement

WFI Election 2023: Brij Bhushan के बाद कौन बनेगा अगला अध्यक्ष, धरना देने वाले पहलवानों ने खड़ा किया उम्मीदवार?

अनीता श्योराण को Wrestler Protest में शामिल बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे पहलवानों का समर्थन मिला हुआ है.

WFI Election 2023: Brij Bhushan के बाद कौन बनेगा अगला अध्यक्ष, धरना देने वाले पहलवानों ने खड़ा किया उम्मीदवार?

wfi-election-latest news-wrestlers-contoversy-brij-sanjay-singh-or anita-sheoran will replace brij bhushan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष का चुनाव 12 अगस्त को हो जाएगा. 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन अनीता श्योराण और संजय सिंह के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. आपको बता दें कि संजय सिंह को बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है. आपको बता दें कि इस दौड़ में अपने जमाने के दिग्गज पहलवान करतार सिंह उन पांच उम्मीदवारों में शामिल हैं जो भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में उपाध्यक्ष बनना चाह रहे हैं. बैंकाक (1978) और सियोल (1986) में स्वर्ण पदक जीतने वाले करतार इससे पहले डब्ल्यूएफआई के महासचिव रह चुके हैं और उन्हें कई सालों का प्रशासनिक अनुभव है. उनके अलावा उपाध्यक्ष पद की दौड़ में असित कुमार साहा (बंगाल), जय प्रकाश (दिल्ली), मोहन यादव (मध्य प्रदेश) और एन फोनी (मणिपुर) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम करेगी पलटवार या वेस्टइंडीज करेगी सीरीज पर कब्जा? जानें कहां देखें भारत में लाइव

अध्यक्ष पद के लिए डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश) और राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण के बीच सीधा मुकाबला होगा. बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय अनीता को बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित उन छह पहलवानों का समर्थन हासिल है जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था. 

बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में गवाह हैं अनीता

दिलचस्प बात यह है कि अनीता बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में गवाह भी है. इन चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति (रिटायर्ड) एमएम कुमार ने सोमवार को जो आधिकारिक सूची जारी की उसके अनुसार संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए चार जबकि कार्यकारी समिति के पांच पदों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं. बृजभूषण गुट ने सभी 15 पदों के लिए नामांकन भरे हैं और रिपोर्ट के अनुसार वह कई प्रमुख पदों पर जीत के दावेदार हैं.

ये भी पढ़ें: T20I में बतौर कप्तान कितने सफल रहे हैं हार्दिक पंड्या? जानें उनका प्रदर्शन और आंकड़े 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बृजभूषण गुट के आईडी नानावटी और असम के देवेंद्र कादियान के बीच मुकाबला होगा. असम कुश्ती संघ को मतदाताओं की सूची में शामिल कर दिया गया था. गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित की गई समिति ने असम को इस सूची में शामिल करने को मंजूरी दी थी. एक अध्यक्ष, दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और 5 कार्यकारी सदस्य पदों के लिए  चुनाव होंगे. संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार रोहतास सिंह बृजभूषण गुट को छोड़कर विरोधी खेमे में चले गए हैं. बृजभूषण गुट के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, "हम 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में उन्हें वोट नहीं देंगे."

चुनाव के लिए अंतिम सूची इस प्रकार है 

अध्यक्ष: अनिता श्योराण, संजय कुमार सिंह.
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: देवेंदर कादियान, आईडी नानावटी
उपाध्यक्ष : असित कुमार साहा, जय प्रकाश, करतार सिंह, मोहन यादव, एन फोनी.
महासचिव: दर्शन लाल, प्रेम चंद लोचब.
कोषाध्यक्ष: दुष्यंत शर्मा, सत्यपाल सिंह देशवाल.
संयुक्त सचिव: बेलिपडी गुणरंजन शेट्टी, कुलदीप सिंह, आरके पुरूषोत्तम, रोहताश सिंह.
कार्यकारी सदस्य: अजय वैद, एम. लोगानाथन, नेविकुओली खात्सी, प्रशांत राय, रजनीश कुमार, रतुल सरमा, उम्मेद सिंह.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement