स्पोर्ट्स
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर टिनो बेस्ट ने दावा किया है कि वह 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बना चुके हैं. यह खुलासा उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘माइंड द विंडोज: माई स्टोरी’ में किया है.
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट ने अपनी आत्मकथा ‘माइंड द विंडोज: माई स्टोरी’ में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है. मैदान पर जितना वह अपने तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे, मैदान के बाहर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहे. इस बार उन्होंने दावा किया है कि वह अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बना चुके हैं और खुद को 'ब्लैक ब्रैड पिट' बताया है.
टिनो बेस्ट का क्रिकेट करियर भले ही बहुत लंबा या सफल नहीं रहा, लेकिन उनके निजी जीवन की कहानी कहीं ज्यादा रोमांचक और विवादित रही है. उन्होंने बताया कि लड़कियों को लेकर वह हमेशा से बहुत आकर्षित रहे हैं और यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी भी रही है. टिनो ने अपनी आत्मकथा में लिखा है, 'मुझे लड़कियां बेहद पसंद हैं. मैं जहां भी क्रिकेट खेलने जाता था, वहां लड़कियों से बात करता और उन्हें डेट करता. बाद में हम एक-दूसरे के करीब आ जाते थे. मैं अब तक करीब 500 महिलाओं के साथ हमबिस्तर हो चुका हूं.'
उन्होंने खुद को 'दुनिया का सबसे खूबसूरत गंजा आदमी' बताया और कहा कि वह ‘ब्लैक ब्रैड पिट’ हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि अपने पहले प्यार मेलिसा से ब्रेकअप के बाद वह पूरी तरह बदल गए. बेस्ट और मेलिसा की एक बेटी तमानी भी है. ब्रेकअप के बाद उनका जीवन दिशा से भटक गया और वे औरतों के दीवाने बन गए. बेस्ट ने यह भी कहा कि उनकी निजी जिंदगी का असर उनके क्रिकेट करियर पर नहीं पड़ा. उन्होंने मैदान पर हमेशा पूरा फोकस रखा. उनके मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की महिलाएं दुनिया की सबसे खूबसूरत होती हैं और वे फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहती हैं.
यह भी पढ़ें: SA vs AUS WTC FINAL: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग, जानें लॉर्ड्स के पिच का हाल
हालांकि टिनो बेस्ट को कभी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन कैरेबियन प्रीमियर लीग में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. उनका ये खुलासा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चाओं का विषय बना हुआ है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.