Advertisement

विराट कोहली के सुरक्षा में हुई चूक, मैदान पर पहुंचे शख्स ने छुए पैर, देखें Video

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेले रहे है. उनके देखने के लिए स्टेडियम में फैंस हुजूम उमड़ा है. मगर रेलवे के खिलाफ मैच में कोहली के सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई.

Latest News
विराट कोहली के सुरक्षा में हुई चूक, मैदान पर पहुंचे शख्स ने छुए पैर, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. उनको देखने के लिए अरुण जटेली क्रिकेट स्टेडियम में फैंस का सैलाब उमड़ा है.

मैच में दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उनका ये फैसला का सही साबित हुआ और रेलवे ने सिर्फ 21 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए. हालांकि इन सबके बीच विराट कोहली की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. 

जाली फांदकर मैदान पर पहुंचा फैन 

रेलवे और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अचानक एक फैन गौतम गंभीर स्टैंड की जाली फांदकर मैदान में घुस गया. फैन ने विराट कोहली के पास जाकर उनके पैर छुए. लेकिन इसी बीच फैन की पीछे सुरक्षाकर्मी ने भी दौड़ा लगाई और उसे मैदान से बाहर लेकर आ गए. 


पहले से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की तादाद में फैंस पहुंचेंगे. रेलवे और दिल्ली के मैच को देखने के लिए सुबह 10 बजे तक 15 हजार लोग स्टेडियम पहुंच चुके हैं. 

साल 2012 में आखिरी बार खेला था रणजी मैच 

विराट कोहली ने साल 2012 में आखिरी रणजी मैच उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था. जहां उन्होंने बल्ले से ठीक- ठाक प्रदर्शन किया था. फैंस को उम्मीद है कि 13 साल के बाद उनकी रणजी में वापसी यादगार हो.

क्योंकि पिछले काफी समय से कोहली का बल्ला खामोश रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सबकी नजर रेलवे और दिल्ली के मुकाबलें पर है. जिसमें विराट कोहली खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement