स्पोर्ट्स
Washington Sundar Century: मैनचेस्टर की पिच पर आखिरकार वॉशिंगटन सुंदर का बल्ला बोला! लंबी प्रतीक्षा के बादअपना पहला टेस्ट शतक जमाया.
Washington Sundar Century: मैनचेस्टर की पिच पर आखिरकार वॉशिंगटन सुंदर का बल्ला बोला! आखिरी पारी में उन्होंने धैर्य और क्लास का मेल दिखाते हुए चार साल की लंबी प्रतीक्षा के बादअपना पहला टेस्ट शतक जमाया. मैनचेस्टर टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रही. टीम इंडिया को मुश्किल हालात से निकालकर मुकाबले को ड्रॉ कराने में निर्णायक भूमिका निभाई.
सुंदर को इस मैच में टीम मैनेजमेंट ने प्रमोशन देते हुए पांचवें नंबर पर भेजा था और उन्होंने इस मौके को पूरी तरह भुनाया. जब वह क्रीज पर आए, तब भारत की हालत नाजुक थी. स्कोरबोर्ड पर 188 रन थे और तीन विकेट गिर चुके थे. ऐसे समय में उन्होंने पहले शुभमन गिल के साथ मोर्चा संभाला और फिर रवींद्र जडेजा के साथ एक मजबूत साझेदारी कर भारत को इंग्लैंड की 311 रनों की लीड से उबारते हुए बढ़त दिलाई.
सुंदर ने क्लास का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए 206 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और एक शानदार छक्का शामिल था. उनके इस प्रदर्शन की खास बात ये रही कि उन्होंने दबाव में भी अपनी लय नहीं खोई और इंग्लैंड के गेंदबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.