Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद Babar Azam को वीरेंद्र सहवाग ने दी खास सलाह, दिया वापसी का 'गुरु मंत्र'

वीरेंद्र सहवाग ने बाबर आजम को टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद एक खास सलाह दी है. आइए जाने हैं कि उन्होंन बाबर को क्या गुरु मंत्र दिया है.

Latest News
टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद Babar Azam को वीरेंद्र सहवाग ने दी खास सलाह, दिया वापसी का 'गुरु मंत्र'

वीरेंद्र सहवाग-बाबर आजम

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति काफी खराब चल रही है और टीम में लगातार बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं. पाकिस्तान की टीम हाल ही में इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज खेल रही है और सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं. लेकिन पहले टेस्ट के बाद पीसीबी ने पू्र्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को बाहर का रास्ता दिखा दिया और टीम से बाहर कर दिया. बाबर आजम पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वहीं अब पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बाबर को खास सलाह दी है और वापसी का गुरु मंत्र भी दिया है. 

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पूछा कि बाबर आजम तकनीक में कुछ खराबी कर रहे क्या हैं और लगातार फ्लॉप हो रहे हैं? इसके जवाब में वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "बाबर एक बड़े खिलाड़ी हैं. जब भी किसी बड़े खिलाड़ी को सीरीज या टीम से बाहर किया जाता है, तो वो शानदार वापसी करता है. मैं बाबर को यही सलाह देना चाहूंगा कि वो क्रिकेट से दूर रहे और परिवार के साथ समय गुजारें." 

उन्होंने आगे कहा, "बाबर को सबसे पहले प्रैक्टिस से दोबारा शुरू करना होगा और फिर घरेलु क्रिकेट खेलना होगा. इस तरह वो शानदार वापसी कर सकते हैं. बाबर शारीरिक और मानसिक दोनों में मजबूत होकर इंटरनेशनल क्रिकेट वापसी करें."

बाबर के साथ शाहीन और नसीम का भी कटा पत्ता

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद बाबर आजम के अलावा शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह दोनों का पत्ता कट गया था. इन तीनों खिलाड़ियों को सीरीज से बाहर कर दिया गया था. वहीं अब तीनों को जल्द से जल्द वापसी की उम्मीद होगी.

यह भी पढ़ें- अमेलिया केर ने न्यूजीलैंड की झोली में डाला टी20 वर्ल्ड कप, फाइनल में फिर टूटा साउथ अफ्रीका का दिल

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement