Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Virat तुम कब लौटोगे? लाखों फैंस के इस सवाल का कोहली ने दिया जवाब, जानें कब होगी 'किंग' की वापसी

Virat Kohli ने खुद बता दिया है कि वो आखिर मैदान पर कब से वापसी करने जा रहे हैं. इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

Virat तुम कब लौटोगे? लाखों फैंस के इस सवाल का कोहली ने दिया जवाब, जानें कब होगी 'किंग' की वापसी

विराट कोहली की वापसी कब होगी?

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे और अपनी फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. पहले वेस्टइंडीज और फिर जिम्बॉब्वे के दौरे से भी दूर रहे पूर्व कप्तान कोहली ने खुद बता दिया है कि वो आखिर मैदान पर रन बरसाने कब लौट रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट ने इंग्लैंड दौरे के बाद खुद सेलेक्टर्स से कहा था कि उन्हें ब्रेक चाहिए और वेस्टइंडीज टूर के लिए उन्हें शामिल ना किया जाए.

हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि वो जिम्बॉब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज हिस्सा में जरूर लेंगे. क्योंकि ये सीरीज उन्हें फॉर्म में लौटने में मदद कर सकती थी. लेकिन शनिवार को जब टीम का ऐलान हुआ तो विराट उसमें से भी नदारद दिखे. जिसके बाद से उनके फैंस की चिंता और बढ़ गई. खैर अब विराट ने साफ कर दिया है कि जिम्बॉब्वे सीरीज के बाद एशिया कप से टीम में लौटने के लिए तैयार हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, यूएई में 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में विराट वापसी करेंगे.

ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे दौरे पर शिखर धवन कप्तान, विराट कोहली की वापसी नहीं, जानें कौन आउट कौन इन 

कब कर रहे हैं वापसी?

पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, 'विराट ने सेलेक्टर्स से कहा है कि वो एशिया कप से अवलेबल रहेंगे. एशिया कप के बाद से टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने तक टीम के बड़े खिलाड़ियों को मुश्किल ही आराम मिलेगा. ऐसे में वेस्टइंडीज दौरे के बाद बड़े खिलाड़ियों के पास आराम करने के लिए दो हफ्तों का ही समय है.'

विराट कोहली

नहीं हैं आउट ऑफ फॉर्म

कोहली ने लंबे समय से मैदान पर कोई शतक नहीं जड़ा है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में खेले गए टेस्ट मैच में जड़ा था. लेकिन ऐसा नहीं है कि कोहली के बल्ले से रन निकल ही नहीं रहे. लोगों का कहना है कि कोहली की बैटिंग में अब पहले वाली धार नहीं रही पर ये बात पूरी तरह से गलत है. विराट को आउटफॉर्म नहीं कहा जा सकता, क्योंकि उन्हें कई बार अच्छा स्टार्ट मिला है और शतक ना सही पर उन्होंने इस बीच में उन्होंने 20 से ज्यादा बार 50 रन का स्कोर पार किया है. 

यह भी पढ़ें: गांगुली, धोनी, कोहली की कप्तानी में खेले इस क्रिकेटर की लव स्टोरी है कमाल, Love at first sight से हुई थी शुरुआत

फैंस कोहली के शतक के इंतजार में हैं और कोहली भी मैदान पर एक बार फिर से सैंकड़ा जड़कर दो साल से लंबे वक्त से चले आ रहे इस सूखे को एशिया कप में जरूर खत्म करना चाहेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement