Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Virat Kohli: विराट कोहली के साथ इस कोहली ने भी खेला था वर्ल्ड कप लेकिन अभी भी टीम इंडिया में एंट्री के लिए बहा रहा पसीना

Taruwar Kohli Instagram Post: विराट कोहली ने अंडर-19 की कप्तानी की थी लेकिन उस टीम के कई खिलाड़ी अब तक बड़ा नाम मुकाम नहीं हासिल कर सके.

Virat Kohli: विराट कोहली के साथ इस कोहली ने भी खेला था वर्ल्ड कप लेकिन अभी भी टीम इंडिया में एंट्री के लिए बहा रहा पसीना

Virat Kohli U-19 teammate taruwar kohli

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली के साथ अंडर-19 में खेलने वाले कई खिलाड़ी गुमनामी के अंधेरे में खो गए हैं. कुछ खिलाड़ी तो अब तक घरेलू क्रिकेट में ही खेल रहे हैं. कोहली के ऐसे ही एक टीममेट हैं तरुवर कोहली जिन्हें इतने सालों बाद भी टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना नहीं छोड़ा है. तरुवर (Taruwar Kohli) फिलहाल रणजी की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. आइए जानते हैं कौन है यह खिलाड़ी और कैसा रहा है अब तक इनका प्रदर्शन. 

Ranji Trophy 2022 में जमाए ताबड़तोड़ शतक 
तरुवर कोहली मूल रूप से जालंधर के रहने वाले हैं और अंडर-19 वर्ल्ड कप में रवींद्र जडेजा और विराट कोहली के साथ खेलने वाली टीम में भी थे. अभी तक उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है और फिलहाल वह रणजी के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है. 

तरुवर कहते हैं कि अंडर-19 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मुझे लगा था कि रवींद्र जडेजा और विराट कोहली की तरह मुझे मौके मिलेंगे. मैंने रणजी और घरेलू क्रिकेट पर अपना ध्यान लगाया और 2 शतक भी लगाए थे लेकिन सोशल मीडिया पर हाइप नहीं मिली. 33 साल के हो चुके इस बल्लेबाज ने अब तक हार नहीं मानी है. पिछले रणजी में उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हार से भारत को फायदा, WTC के लिए कैसे हुई राह आसान समझें यहां  

29 साल की उम्र में मिजोरम के लिए खेलने लगे 
तरुवर कोहली पंजाब की टीम से ही खेलते थे और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब की कप्तानी भी की थी. तरुवर कहते हैं पंजाब के लिए खेलते हुए मेरी उम्र 29 साल हो गई थी और पंजाब क्रिकेट अब युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रही थी. शुभमन गिल जैसे नए खिलाड़ी आ रहे थे और मुझे लगा कि अब मेरे लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है. इसके बाद मैंने मिजोरम की टीम के साथ जुड़ने का फैसला किया और अब मैं वहां क्रिकेट के लिए नए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने का भी काम कर रहा हूं. 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन के दोहरे शतक ने खा ली 37 साल के दिग्गज की जगह, वर्ल्ड कप से भी पत्ता कटेगा!  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement