Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

कभी खत्म नहीं होगा विराट कोहली का 'वर्चस्व', IPL के बाद जीता इस सीरीज का खिताब; राफेल नडाल की टीम रह गई पीछे

Virat Kohli Team Blue Rising: आईपीएल का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली की टीम ने इस सीरीज को पहली बार अपने नाम किया है. क्रिकेटर की टीम ने राफेल नडाल की टीम को भी पीछे छोड़ दिया.

Latest News
कभी खत्म नहीं होगा विराट कोहली का 'वर्चस्व', IPL के बाद जीता इस सीरीज का खिताब; राफेल नडाल की टीम रह गई पीछे

Virat Kohli Team Blue Rising

Add DNA as a Preferred Source

विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 जून को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला था, जिसे 6 रनों से अपने नाम कर लिया था. आरसीबी ने 18 साल में पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. वहीं आईपीएल जीतने के बाद विराट कोहली की टीम ने इस सीरीज को भी पहली बार अपने नाम किया है. विराट की टीम ने राफेल नडाल की टीम को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया. 

विराट की टीम ने जीती ये सीरीज

आपको बता दें कि विराट कोहली टीम ब्लू राइजिंग के सह-मालिक हैं. विराट और आदि के मिश्रा के साथ इस टीम में हिस्सेदारी है. विराट की टीम ब्लू राइजिंग ने E1 Series में हिस्सा लिया था और पहली बार इसका खिताब अपने नाम किया है. विराट की इस टीम ने लेब्रोन जेम्स, टॉम ब्रैडी, मार्क एंथनी, डिडिएर ड्रोग्बा, राफेल नडाल और मार्सेल क्लेयर जैसे दिग्गजों की टीमों को बुरी तरह पछाड़ दिया. इन सभी दिग्गजों की भी E1 सीरीज में टीमें मौजूद हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by E1 Series (@e1series)

E1 के CEO ने विराट कोहली की दी बधाई

E1 के सीईओ और फाउंडर Rodi Basso ने इस जीत के लिए विराट कोहली और उनकी टीम को बधाई दी है. उन्होंने कहा, "विराट कोहली, आदि, जॉन, सारा और पूरी टीम को E1 सीरीज का पहला खिताब जीतने की बधाई हो. मोनाको में हुई E1 की ये रेसिंग अब तक की शानदार रेसिंग में से एक है. हम टीम मालिकों और यॉट क्लब डी मोनाको के साथ मिलकर देश में एक विरासत बना रहे हैं. पानी पर रेसिंग करवा रहे हैं और खेल की दुनिया में एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement