Advertisement

Virat Kohli ने किया खुलासा, 'फॉर्म खराब थी तो सनकी हो गया था, अनुष्का के साथ भी...'

Virat Kohli Interview: विराट कोहली ने बताया है कि जब वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे तो कैसे इसका असर उनके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ रहा था.

Virat Kohli ने किया खुलासा, 'फॉर्म खराब थी तो सनकी हो गया था, अनुष्का के साथ भी...'

Virat Kohli Surya Kumar Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाजी विराट कोहली (Virat Kohli) फॉर्म में लौट आए हैं. श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज के पहले ही मैच में विराट कोहली ने दमदार शतक लगाया. इससे पहले विराट कोहली लंबे समय तक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. टी-20 विश्वकप से विराट ने धीरे-धीरे लय पकड़ी. अब अपनी खराब फॉर्म के दौर का जिक्र करते हुए विराट कोहली ने बताया है कि वह बहुत परेशान थे और सनकियों जैसा बर्ताव कर रहे थे. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने खुद बताया है कि उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भी बहुत अन्याय किया.

पहले वनडे के बाद BCCI.TV के लिए सूर्य कुमार यादव ने विराट कोहली से बात की. सूर्या ने जब कोहली से उनके बुरे दौर के बारे में बात की तो विराट कोहली ने कहा, "मेरी फ्रस्ट्रेशन बढ़ती जा रही थी. मैं बहुत सनकी और अजीब बर्ताव कर रहा था. यह सब मेरे परिवार वालों, खासकर मेरे पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए अन्याय जैसा था. जो लोग आपका साथ देते हैं उनसे इस तरह से पेश आना ठीक नहीं है. इसलिए मुझे जिम्मेदारी लेनी पड़ी और बाकी चीजों को दुरुस्त करना पड़ा."

यह भी पढ़ें- जडेजा या रैना, कौन है टीम इंडिया का बेस्ट फील्डर? खुद पूर्व फील्डिंग कोच ने बताया

कोहली ने कहा- अपनी कमी न मानकर गलती कर रहा था
अपने बुरे दौरे के बारे में बात करते वक्त विराट कोहली ने कहा, "मेरी क्रिकेट के हिसाब से सब गलत चल रहा था. मेरा लगाव, मेरी इच्छाएं सब हावी हो रही थीं. तब मुझे एहसास हुआ कि मैं जो हूं, उससे दूर नहीं रह सकता. मुझे खुद से सच्चा रहना होगा. जब मैं कमजोर रहूं, अच्छा न खेल रहा हं, मैं सबसे बुरा खिलाड़ी हं तब भी मुझे इसे स्वीकार करना होगा. मैं इसे नकार नहीं सकता."

यह भी पढ़ें- गेंद पर बाज की तरह झपटा फील्डर, देखिए Cameron Bancroft का हैरतअंगेज कैच

कोहली ने बताया कि वह स्वीकार नहीं कर पा रहे थे कि वह इतना बुरा खेल रहे हैं. यही वजह रही कि वह अपने घर में भी चिड़चिड़े रहते, मैदान का गुस्सा घर के लोगों पर निकालते जो कि सही नहीं था. खैर, अब विराट कोहली तगड़ी फॉर्म में हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने 87 गेंदों में 113 रन बनाए और भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement