स्पोर्ट्स
Virat Kohli-Dhoni friendship: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी और धोनी की दोस्ती को लेकर बड़ी बात कही है. जानिए क्या कुछ कहा कोहली ने
डीएनए हिंदी: भारत और पाकिस्तान मैच से पहले विराट कोहली ने बड़ा खुलासा किया है. कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ऐसी बात कही है, जो इतने समय में कभी सामने नहीं आई. कोहली ने बताया है कि उनके और धोनी के बीच में भी कुछ मौकों पर अनबन हुई थी. आईसीसी रिव्यू में कोहली ने भारत-पाक माहमुकाबले से पहले कई बातें बताई हैं, जिनके बारे में उन्होंने आजतक पहले कभी खुलकर नहीं कहा.
क्या बोले कोहली
कोहली ने अपने और धोनी के बीच दोस्ती के बारे में कहा है कि हमारे रिलेशन को समझा पाना बेहद कठिन है. हमारा रिश्ता पूरी तरह अंडरस्टेंडिंग और ट्रस्ट पर बेस्ड है. उन्होंने कहा, 'जब लोग हमारे साथ में बैटिंग करने को लेकर बात करते हैं और रन भागने की बात होती है तो आपको बता दूं कि गेंद के गैप में जाते ही हम (धोनी-कोहली) हम एक दूसरे को कॉल नहीं करते, क्योंकि मुझे पता होता था कि धोनी 2 रन के लिए दौड़ेंगे और उन्हें भी पता होता था कि मैं भी दो रन के लिए भागूंगा. पिछले 10-12 साल में सिर्फ एक दौ मौके ही ऐसे होंगे जब हमारे बीच में मिसअंडरस्टेंडिग हुई हो. इसके अलावा टीम के लिए जो सही है हम दोनों ही इसे लेकर बेहद फोकस रहे हैं. धोनी और मेरे बीच हमेशा से ही एक ट्रस्ट रहा है.'
पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास, तोड़ेंगे महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड
मैदान के बाहर कैसा है दोनों का रिश्ता
कोहली ने धोनी के साथ मैदान के बाहर अपने रिश्तों के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि हमारे बीच जो ट्रस्ट है उससे ही मैदान के बाहर हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ है. हम कई चीजों पर बात करते हैं, एक दूसरे का माइंडसेट समझते हैं. धोनी ने शुरुआती दिनों में जो मेरा सपोर्ट किया वो मेरे करियर की ग्रोथ के लिए बेहद अहम था. जब कि करियर में आगे मैं उनके साथ रहा. हमारे बीच ऐसा कभी नहीं रहा कि मैं कप्तान हूं या वो कप्तान हैं. मेरे लिए वो हमेशा से वही शख्स रहे जो पहले थे.
महामुकाबले से पहले विराट कोहली ने बताया क्या चल रहा है दिमाग में, देखें वीडियो
विराट कोहली से जब टेस्ट की कप्तानी ली गई थी तब धोनी ही एकमात्र ऐसे शख्स थे, जिनका मैसेज कोहली के पास आया था और ये बात खुद कोहली ने बताई थी. इन दोनों खिलाड़ियों को साथ में खेलता देख फैंस ने हमेशा से खूब एन्जॉय किया है. धोनी की कप्तानी में कोहली बतौर क्रिकेटर उभरे और बाद में जब वो कप्तान बने तब भी धोनी ने उनका खूब साथ दिया. यही वजह है कि आज भी दोनों के रिश्ते इतने मजबूत हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.