Advertisement

Virat Anushka Airport Video: एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा ने दिखाए टैंट्रम तो विराट ने किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो 

Virat Kohli Anushka Video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virushka Airport Look) अक्सर एयरपोर्ट लुक के लिए चर्चा में रहते हैं. इस बार दोनों का एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में अनुष्का कुछ उल्टी-सीधी हरकतें कर रही हैं. किंग कोहली पत्नी को संभालते दिख रहे हैं.

Virat Anushka Airport Video: एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा ने दिखाए टैंट्रम तो विराट ने किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो 

Virat Kohli 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो एयरपोर्ट का है जहां दोनों ने पहले तो पैपराजी के सामने खूब पोज दिए. दोनों के साथ बेटी वामिका नहीं थी इसलिए अनुष्का ने इस दौरान मस्ती भी की थी. अनुष्का की मस्ती के बीच विराट कोहली केयरिंग हसबैंड की तरह उनका ख्याल रख रहे थे. फैंस को उनका अंदाज खूब पसंद आया है और यूजर्स कोहली के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

वेकेशन से लौटे हैं कोहली और अनुष्का

हालांकि, जब विराट पोज कर रहे थे उस वक्त उनका मास्क नीचे गिर गया था. इस दौरान कुछ सेकंड के लिए उनके चेहरे पर गुस्सा भी दिख रहा था क्योंकि वह अनुष्का को गाड़ी में बैठने के लिए बार-बार कह रहे थे. बताया जा रहा है कि कपल छुट्टियों से वापस लौटा है. इंग्लैंड सीरीज के बाद विराट को वेस्टइंडीज दौरे के लिए कोहली को आराम दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: CWG 2022: ये एथलीट है 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', प्यार में पागल थी फेमस अमेरिकी सिंगर

Virat की मैदान पर वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं फैंस 
फैंस को विराट कोहली के टीम इंडिया में लौटने का बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल कोहली जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं जा रहे हैं और उन्हें ब्रेक दिया गया है. माना जा रहा है कि इस महीने के अंत से होने वाले एशिया कप में उनकी वापसी हो सकती है. फैंस को विराट के बल्ले से शतक का भी बेसब्री से इंतजार है. 

हालांकि, वायरल वीडियो में वह जिस तरह से अनुष्का की केयर करते दिख रहे हैं और फिर पैपराजी को पोज देते हैं, फैंस को वह काफी पसंद आया है. सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा और केयरिंग पति बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: शर्मनाक हार के बाद फूटा कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा, बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement