Advertisement

IPL मैचों के बीच Vamika संग पूल में मस्ती कर रहे Virat Kohli, क्या आपने देखी किंग की वायरल तस्वीर

IPL 2023 में विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अपने बिजी शेड्यूल के बीच विराट ने बेटी वामिका के साथ खूबसूरत पल बिताए और तस्वीर भी शेयर की.

IPL मैचों के बीच Vamika संग पूल में मस्ती कर रहे Virat Kohli, क्या आपने देखी किंग की वायरल तस्वीर

Virat kohli shares beautiful picture with daughter vamika

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों आईपीएल खेल रहे हैं और जमकर रन बरसा रहे हैं. विराट ने कल हुए मैच में Lucknow Super Giants के खिलाफ 44 गेंदों पर बेहतरीन 61 रन बनाए और आरसीबी के स्कोर को 200 पार पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया. हालांकि आरसीबी इसके बाद भी अपने होम ग्राउंड पर मैच जीत नहीं सकी और आखिरी गेंद पर जीत उसके मुंह से छिन गई. 

फैमिली फर्स्ट है विराट का फंडा

एक के बाद एक मैच होने के चलते विराट कोहली क्रिकेट से थोड़ा विराम लेकर फैमिली के साथ भी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. उन्होंने अपनी बेटी वामिका के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें पापा-बेटी पूल किनारे बैठे हैं. विराट ने वामिका को संभाल रखा है और जैसे एक पिता अपनी बेटी की रक्षा करता है, किंग कोहली भी उसी मोड में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लगातार दूसरी हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में और फिसली RCB, देखें टॉप पर अब किसकी बादशाहत
 

विराट और वामिका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस दिल खोलकर इस पर प्यार लुटा रहे हैं. तस्वीर को शेयर करने के आधे घंटे से भी कम समय में ट्विटर पर इसे एक लाख 23 हजार से ज्यादा व्यूज मिले तो वहीं इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक कर दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement