Advertisement

पाकिस्तान में भी छाए विराट कोहली, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लाहौर की सड़कों पर लगे पोस्टर

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की प्रसिद्धि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया में फैली हुई है. कोहली को पाकिस्तान में फैंस काफी प्यार करते है. इस वजह से पीएसएल के मैच में विराट कोहली के पोस्ट दिखाई दे जाते हैं.

Latest News
पाकिस्तान में भी छाए विराट कोहली, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लाहौर की सड़कों पर लगे पोस्टर
Add DNA as a Preferred Source

पूरी दुनिया में इस समय विराट कोहली छाए हुए है. चाहे वो भारत हो या फिर हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान. हर जगह सिर्फ विराट कोहली की चर्चा हो रही है. भारत में कोहली इसलिए चर्चा का विषय बने है. क्योंकि वो 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे.

जिसकी वजह से सबका ध्यान वहीं पर लगा हुआ है. लेकिन पाकिस्तान के सड़कों पर भी विराट कोहली के बड़े - बड़े होर्डिंग  लगे हैं. जिसे देखकर आप हैरान होंगे मगर यहीं सच है. पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी को प्रमोट करने के लिए हर शहर में विराट कोहली के पोस्टर और बिल बोर्ड लगाए हैं. 

लौहार की सड़कों पर लगे कोहली के पोस्टर 

पाकिस्तान और यूएई में अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है.  जिसमें भारत अपने सारे मुकाबलें दुबई में खेलेगी. मगर इसके बावजूद भी पाकिस्तान के सड़कों पर विराट कोहली के पोस्टर्स लगे हैं. इस  बात का खुलासा पाकिस्तानी पत्रकार ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर की है.

 

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के प्रमोशन के लिए ब्रॉडकास्टर टैपमैड ने टूर्नामेंट के पोस्टर लगाए हैं. जिसमें कोहली बीच में नजर आ रहे हैं. जबकि उनके दोनों तरफ बाकी देशों के खिलाड़ी है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा है. मगर फिर भी पोस्टर में कोहली की तस्वीरें लगी हैं. 

कभी पाकिस्तान में नहीं खेले विराट कोहली 

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दुनियाभर के कई देशों में क्रिकेट खेल चुके हैं. लेकिन उन्होंने कभी अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में क्रिकेट में नहीं खेला.  पाकिस्तान फैंस की चाहत थी कि एक बार कोहली उनकी सरजमीं पर क्रिकेट खेले.

ऐसा हो सकता था. मगर बीसीसीआई ने अपनी टीम को पाकिस्तान जाने से मना कर दिया. जिसकी वजह से विराट कोहली को पाकिस्तान में खेलते हुए देख पाने की ख्वाहिश पाकिस्तानी फैंस की अधुरी रह जाएगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement