Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

विराट कोहली ने अपने इंस्टा टाइमलाइन से क्यों उड़ा दिए विज्ञापन वाले पोस्ट, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

IPL 2025: इस सीजन में आरसीबी और विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही विराट कोहली ने बताया है कि उन्होंने अपनी इंस्टा टाइमलाइन से सभी विज्ञापन वाले पोस्ट क्यों डिलीट किए हैं.

Latest News
विराट कोहली ने अपने इंस्टा टाइमलाइन से क्यों उड़ा दिए विज्ञापन वाले पोस्ट, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

IPL 2025

Add DNA as a Preferred Source

IPL 2025: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी इंस्टा टाइमलाइन से पिछले बुधवार को सभी विज्ञापन वाले पोस्ट हटा दिए हैं. उन्होंने सभी पेड पार्टनरशिप और विज्ञापन से संबंधित पोस्ट को रील्स वाले सेक्शन में डाल दिया है और टाइमलाइन से हटा दिया हैं. उनके फॉलोअर्स को यह कदम बहुत पसंद आया लेकिन अंत में कोहली ने इस मौके पर चु्प्पी तोड़ दी हैं. कोहली का कहना है कि समय-समय पर इंस्टा अकाउंट को रीसेट करते रहना चाहिए. 

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताई वजह
एक वीडियो शेयर करते हुए विराट कोहली कहते है कि एक जरूरी रीसेट के कारण ऐसा किया हैं. इस रीसेट की वजह से ही इसकी अवश्यकता थी. हालांकि सोशल मीडिया में विराट कोहली की अच्छी खासी फॉलोइंग हैं. उनके 271 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने कहा है कि "मैं सोशल मीडिया के साथ एक बहुत ही दिलचस्प जगह पर हूं. वर्तमान में, मैं ऐसी जगह पर नहीं हूं जहां मैं बहुत ज्यादा जुड़ सकूं, आप कभी नहीं जानते कि भविष्य क्या होगा। लेकिन, निश्चित रूप से इसे रीसेट करने की जरूरत थी."

 

इस सीजन में आरसीबी और कोहली का अच्छा प्रदर्शन
बताते चले कि किंग कोहली और उनकी टीम आरसीबी इस सीजन आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. इस बार आरसीबी के फैंस को पूरी उम्मीद है कि उन्हें 18 साल बाद आईपीएल का खिताब मिल जाएगा. अभी कोहली ने इस सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए विराट ने 143.35 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं.  फिलहाल ऑरेंज कैप की लिस्ट में किंग कोहली पांचवे स्थान पर हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement