Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

साउथ अफ्रीका में टीम के साथ जुड़े विराट कोहली, अचानक दौरे के बीच से लौटने की वजह आई सामने

Virat Kohli London Trip: विराट कोहली साउथ अफ्रीका लौटकर टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं. वह दौरे के बीच से अचानक लंदन गए थे.

Latest News
साउथ अफ्रीका में टीम के साथ जुड़े विराट कोहली, अचानक दौरे के बीच से लौटने की वजह आई सामने

विराट कोहली प्लान्ड ट्रिप पर लंदन गए थे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली टीम इंडिया के साथ फिर से जुड़ गए हैं. हाल ही में खबरें आई थीं कि वह 'फैमिली इमरजेंसी' के चलते अचानक साउथ अफ्रीका दौरे के बीच से लौटे थे. अब इस पर नई अपडेट सामने आई है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली लंदन गए थे. इस ट्रिप के बारे में उन्होंने बीसीसीआई को पहले ही बता दिया था. लंदन जाने की वजह से कोहली ने इंट्रा स्क्वॉड मैच मिस किया. वह साउथ अफ्रीका लौटकर 26 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को दी शिकस्त

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज 18 से कहा, ''यह पहले से तय था कि विराट कोहली इंट्रा स्क्वॉड मैच नहीं खेलने वाले थे. टीम मैनेजमेंट को उनके प्लान और शेड्यूल के बारे में जानकारी थी. और ये कोई ऐसी घटना नहीं है, जो रातो-रात या किसी फैमिली इमरजेंसी के कारण हुई हो. जिस खिलाड़ी की बात हो रही है उसे देखिए, वह विराट कोहली हैं और उनकी चीजें प्लान्ड होती है. उनकी लंदन ट्रिप के बारे में पहले ही बता दिया गया था और योजना बना ली गई थी''

बसीसीआई के अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि कोहली ने लंदन लौटने से पहले 3-4 ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा, "कोहली 15 दिसंबर को भारत से साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए थे. जबकि वो 19 दिसंबर को लंदन गए. वहां जाने से पहले उन्होंने 3-4 ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा भी लिया. कुछ दिनों तक लंदन में रहने के बाद अब वो टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं. वो जल्द ही सेंचुरियन में टीम मेंबर्स के खिलाफ ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लेंगे.''

बॉक्सिंग-डे पर शुरू हो रहा है पहला टेस्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट बॉक्सिंग-डे यानी 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है. ये मुकाबला सेंचूरियन में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट अगले साल 2 जनवरी से खेला जाएगा. भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए ये दौरा फाइनल फ्रंटियर के समान है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement