Advertisement

गौतम की 'गंभीर' जिद, सुपरस्टार कल्चर खत्म; 12 साल बाद रणजी मैच खेलेंगे विराट कोहली

Virat Kohli to Play Ranji Trophy Match: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने खुध कन्फर्म किया है कि वो रणजी खेलेंगे.

Latest News
गौतम की 'गंभीर' जिद, सुपरस्टार कल्चर खत्म; 12 साल बाद रणजी मैच खेलेंगे विराट कोहली

विराट कोहली-रणजी ट्रॉफी 2024-25

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोड गौतम गंभीर ने सुपरस्टार कल्चर को खत्म करने का काफी प्रयास किया. वहीं अब गौतम को गंभीर जिद के बाद सफलता मिल गई है. दरअसल, टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली भी रणजी मैच खेलने के लिए कन्फर्म कर दिया है. रोहित शर्मा 10 साल बाद, तो विराट 12 साल रणजी में वापसी कर रहे हैं. बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए नियम बना दिया है, जिसके चलते अब सभी प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट खेलना ही खेलना है. 

दिल्ली रणजी टीम के हेड कोच सरनदीप सिंह ने पीटीआई से कहा, "विराट कोहली ने डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली और टीम मैनेजमेंट का बताया है कि वो रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं." बता दें कि विराट कोहली ने इससे पहले साल 2012 में रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला था. यानी विराट 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा चरण 23 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. इसके अलावा दिल्ली की टीम को सिर्फ 2 मैच खेलने है, जिसमें एक मैच विराट नहीं खेलेंगे. जबकि कोहली दिल्ली टीम का दूसरा मैच खेलते हुए नजर आएंगे. 

टीम इंडिया के स्टार्स खिलाड़ी रणजी में आएंगे नजर

गौतरतलब है कि विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, शिवम दुब और शुभमन गिल रणजी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: गेंदबाज या बल्लेबाज किसका रहेगा बोलबाला? जानें कैसी है पिच

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement