Advertisement

Delhi vs Railways: विराट कोहली के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में उमड़ा फैन्स का सैलाब, भीड़ में कुछ लोग हुए घायल

विराट कोहली का मैच लाइव मैदान पर देखने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में फैन्स का हुजूम उमड़ा है. सुबह 5 बजे से ही फैंस ने स्टेडियम के बाहर लाइन लगाना शुरू कर दी थी.

Delhi vs Railways: विराट कोहली के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में उमड़ा फैन्स का सैलाब,  भीड़ में कुछ लोग हुए घायल
Add DNA as a Preferred Source

भारत के स्टार क्रिकेटर अगर घरेलू क्रिकेट खेले तो मैदान में कैसा माहौल होगा. इसकी बानगी तब देखने को मिली. जब विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे. कोहली को देखने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस का जन सैलाब उमड़ा हुआ है. 


मैदान के अंदर जाने के लिए करीब 1 से 2 किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी हुई है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि डीडीसीए इस मैच को फ्री में दिखा रही है.  आपको बता दें  कि विराट कोहली लंबे समय से लाल गेंद के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. मगर फिर भी फैन्स के सपोर्ट में कोई कमी नहीं आई है.

कुछ फैंस हुए घायल

अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर अफरा - तफरी मच गई. जिसमें कुछ फैंस घायल हो गए. स्टेडियम के गेट नंबर 16 के बाहर भीड़ ने बीच धक्का-मुक्की हो गई. जिसकी वजह से गेट के पास कुछ फैन गिरकर घायल हो गए. जिसमें पुलिस की एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश करते समय एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया. 

 

वही रेलवे और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अचानक एक फैन गौतम गंभीर स्टैंड की जाली फांदकर मैदान में घुस गया. फैन ने विराट कोहली के पास जाकर उनके पैर छुए. लेकिन इसी बीच फैन की पीछे सुरक्षाकर्मी ने भी दौड़ा लगाई और उसे मैदान से बाहर लेकर आ गए. 

रेलवे की आधी टीम लौटी पवेलियन 

पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे को अच्छी शुरुआत नहीं मिली सकी. दिल्ली ने सिर्फ 21 रन के स्कोर पर रेलवे के 3 विकेट झटक लिए थे. वही 87 रन के स्कोर तक रेलवे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. जिसमें सिद्धांत शर्मा और मनी ग्रेवाल ने 2 विकेट लिए. जबकि नवदीप सैनी के खाते में 1 सफलता रही. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement