Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Delhi vs Railways: विराट कोहली के फैंस को लगा बड़ा झटका, जानिए किस वजह से हाथ लगी मायूसी

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले हैं. उनको रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम में जगह दी गई है. मगर फैंस इस मैच को लाइव टीवी पर नहीं देख पाएंगे.

Latest News
Delhi vs Railways: विराट कोहली के फैंस को लगा बड़ा झटका,  जानिए किस वजह से हाथ लगी मायूसी
Add DNA as a Preferred Source

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. कोहली 30 जनवरी को रेलवे के खिलाफ एक्शन में दिखाई देंगे. लेकिन कोहली के फैंस के लिए एक बुरी खबर हैं. वो अपने सुपरस्टार प्लेयर के मैच को टीवी पर लाइव नहीं देख पाएंगे.

ऐसा इसलिए है क्योंकि बीसीसीआई ने इसको उन मैचों में शामिल नहीं किया है. जिसका लाइव प्रसारण टीवी पर होना है. बीसीसीआई पहले ही तय कर लेती है कि किन मैच को लाइव दिखाना है और किस मैच को नहीं दिखाना.  

10 हजार फैंस फ्री में देख सकेंगे मैच 

विराट कोहली के घरेलू मैच में वापसी को यादगार बनाने के लिए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने जमकर तैयारी कर ली है. इस मैच को दिल्ली के फैंस अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बिल्कुल फ्री देख पाएंगे. क्योंकि डीडीसीए ने दिल्ली और रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए कई स्टैंड खोल दिए है. 

डीडीसीए के सचिव ने कहा कि 7, 15 और 16 गेट नंबर को खोला जाएगा. ऐसी उम्मीद है कि 8 से 10 हजार फैंस इस मैच को देखने के लिए मैदान में आएंगे. जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस की खूब तैनाती की जाएगी.

विराट कोहली ने अपना आखिरी रणजी मुकाबला साल 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था. जिसमें उन्होंने मैच की पहली पारी में 19 गेंदों पर 14 रन बनाए थे. वही दूसरी पारी में उनके बल्ले से 65 गेंदों पर 43 रन की पारी देखने को मिली थी. 

इन मैचों का होगा लाइव प्रसारण 

30 जनवरी से शुरु होने वाले राउंड में कर्नाटक और हरियाणा के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण होगा. जिसमें केएल राहुल खेलते हुए नजर आएंगे.

जो 5 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं. वही पंजाब और बंगाल के मैच को फैंस लाइव देख सकेंगे. जबकि बड़ौदा और जम्मू एवं कश्मीर के बीच होने वाले मैच का भी लाइव टेलिकास्ट बीसीसीआई करेगी. 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement