स्पोर्ट्स
IPL 2025 फाइनल में श्रेयस अय्यर के आउट होते ही विराट कोहली खुशी में हवा में कूद पड़े. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैन्स इसे 'कोहली मोमेंट' कह रहे हैं.
IPL 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स के बीच एक जबरदस्त रोमांचक मुकाबले में कई बेहतरीन मोमेंट देखने को मिलें. लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच में जो पल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वो है विराट कोहली का जबरदस्त रिएक्शन. RCB फैन्स को इस बार उम्मीद है कि इस बार टीम अपनी पहली IPL ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है.
दरअसल, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे ही आउट हुए, मैदान पर मौजूद विराट कोहली उछल पड़े. वो खुशी में इतने झूम उठे कि हवा में जोरदार छलांग लगा दी. ये नजारा कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. विराट कोहली का यह रिएक्शन इतना जबरदस्त था कि फैंस ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं. कुछ फैंस ने इसे 'कोहली क्लासिक मोमेंट' बताया है तो कुछ ने लिखा, 'ऐसी दीवानगी सिर्फ कोहली में ही देखी जा सकती है.'
Drama unfolds in the #Final 👀
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
Extreme elation in the #RCB camp 🥳
2⃣ crucial wickets that also includes the #PBKS skipper Shreyas Iyer ✌
Updates ▶ https://t.co/U5zvVhbXnQ#TATAIPL | #RCBvPBKS | #TheLastMile | @RCBTweets pic.twitter.com/J1Ki4jNWYF
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Prize Money: चैंपियन टीम को मिलेगा करोड़ों रुपये, रनर-अप पर भी होगी पैसों की बारिश
Romario strikes GOLD! 🤩❤️
Massive moment! Sarpanch Shreyas departs and #RCB would look to get on top from this stage! 💪🏻
Who takes control from here? 👀
LIVE NOW ➡ https://t.co/XmOkxMNq4t#IPLFinals 👉 #RCBvPBKS on Star Sports Network & JioHotstar pic.twitter.com/gI0P3JdDsz— Star Sports (@StarSportsIndia) June 3, 2025
मैच के अहम मोड़ पर अय्यर का आउट होना RCB के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ और विराट कोहली के एक्सप्रेशन ने पूरे पल को और भी यादगार बना दिया. कोहली मैदान में हों और भावनाएं न छलकें, ऐसा कम ही होता है. यही वजह है कि ये वीडियो हर IPL प्रेमी के दिल को छू गया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.