Advertisement

'हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो', दिल्ली में रणजी मैच के दौरान फैंस ने लगाए नारे, देखें Video

Virat Kohli viral video: विराट कोहली को रणजी ट्रॉफी में देखने के लिए फैंस का हुजूम अरुण जेटली स्टेडियम में उमड़ा हुआ है. जहां फैंस कोहली को सपोर्ट करने के लिए तरह-तरह के नारे लगा रहे हैं.

Latest News
'हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो', दिल्ली में रणजी मैच के दौरान फैंस ने लगाए नारे, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर हैं. उनको देखने के लिए मैदान पर हजारों की संख्या में फैंस का हुजूम स्टेडियम पहुंचा हुआ है. विराट के फैंस स्टेडियम के बाहर ऐसे नारे लगाए.

जो अक्सर नेताओं की रैलियों में सुनाने को मिलते हैं. विराट के फैंस ने "हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो" के नारे लगाए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

फैंस में देखने को मिला गजब का उत्साह

दिल्ली और रेलवे के मैच को देखने के लिए हजारों की तादाद में फैंस अरुण जटेली क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे है. जिसका वीडियो सोशस मीडिया पर वायरल है. मैच को देखने के लिए दर्शकों की लंबी-लंबी कतारें गेट के बाहर लगी हुई थी. विराट के फैंस इस मैच को मिस नहीं करना चाहते हैं. 

मैच के शुरु होने से पहले काफी संख्या में दर्शक स्टेडियम की गेट पर खड़े थे. सबकी जुबान से एक ही नारा निकल रहा था. 'हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो' जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. ये नारा पहले भी सुनाने को मिल चुका है. टी20 विश्व कप 2024 दौरान भी कुछ इ तरह के ही नारे देखने को मिले थे. 

उपेंद्र यादव ने संभाली रेलवे की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे की टीम शुरु में मुश्किल में नजर आ रही थी. दिल्ली ने 21 रन के स्कोर पर रेलवे के 3 विकेट झटक लिए थे. जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर विकेटकीपर उपेंद्र यादव आए. उन्होंने रेलवे की पारी को संभाला और कर्ण शर्मा के साथ एक अहम साझेदारी निभाई. 

उपेंद्र यादव 75 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे है. वही कर्ण शर्मा 105 गेंदों पर 50 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. उनको नवदीप सैनी ने अपना शिकार बनाया. खबर लिखें जाने तक रेलवे की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना चुकी है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement