स्पोर्ट्स
Virat Kohli Fan Video: विराट कोहली की शादी को अब 5 साल हो गए हैं. वह पत्नी अनुष्का से काफी प्यार करते हैं. लेकिन महिलाओं में उनकी दीवानगी बनी हुई है.
डीएनए हिंदी: विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस दुनिया भर में हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं. हालांकि सभी फैन इतने खुशकिस्मत नहीं होते कि विराट से मिल सकें और ऑटोग्राफ ले सकें. उनकी एक महिला फैन ने अपनी दीवानगी का आलम अलग अंदाज में जाहिर किया है. महिला ने विराट कोहली के स्टैचू को ही ताबड़तोड़ अंदाज में चूमने लगी. इस दीवानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Virat Kohli Fan Video Viral
विराट कोहली की महिला फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह कोहली के स्टैचू को ही किस करती हैं. फैंस इस वायरल वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि यह तो वाकई में पूर्व कप्तान की बड़ी फैन हैं.
Aisi ladkiyon se putle safe nahi hai pic.twitter.com/kaQybcLOOa
— Byomkesh (@byomkesbakshy) February 20, 2023
विराट कोहली की यह फैन कौन हैं और उन्होंने वीडियो कब शूट किया है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि इतना तो तय है कि यह महिला टीम इंडिया की रन मशीन की बहुत बड़ी प्रशंसक है.
यह भी पढ़ें: Holi से पहले ही रंग में रंगे नजर आ रहे आशीष नेहरा, वाइफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
Ind Vs Aus Test Series में कोहली के बल्ले से शतक का इंतजार
विराट कोहली को टेस्ट में आखिरी शतक लगाए तीन साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. वनडे और टी20 में वह अपनी पुरानी फॉर्म वापस पा चुके हैं लेकिन टेस्ट में पहले वाली लय पाना अभी बाकी है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के साथ दो और टेस्ट मैच हैं और फैंस को उम्मीद हैं कि कोहली इसमें शतक जरूर जड़ेंगे. टेस्ट क्रिकेट में कोहली इस वक्त अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Prithvi Shaw पर हमला करने वाली सपना गिल समेत चारों आरोपियों पर कसा शिकंजा, अभी रहना होगा जेल में
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.