Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs Ban 2nd Test: एक ही ओवर में 2 बार छोड़ा कैच, वीडियो देख यकीन नहीं होगा विराट कोहली ने की ऐसी गलती 

Virat Kohli Drops Catches: विराट कोहली को बेहतरीन फील्डर्स में शुमार किया जाता है. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विराट ने कई कैच टपकाए हैं

Ind Vs Ban 2nd Test: एक ही ओवर में 2 बार छोड़ा कैच, वीडियो देख यकीन नहीं होगा विराट कोहली ने की ऐसी गलती 

Virat Kohli drops catches ind vs ban 2nd test highlights

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं. हालांकि मीरपुर ढाका में भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज के दूसरे टेस्ट (India Vs Bangladesh 2nd Test) में अपने प्रदर्शन की वजह से पूर्व कप्तान आलोचकों के निशाने पर हैं. उनके बल्ले से तो रन नहीं ही निकले हैं, वह फील्डिंग की वजह से भी फैंस का गुस्सा झेल रहे हैं. एक ही ओवर में उन्होंने लिटन दास के 2 आसान कैच टपका दिए जिसके बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. 

Virat Kohli Drops Catches Ind Vs Ban Test
विराट कोहली ने शनिवार को कुल 4 कैच टपकाए और लिटन दास के 2 कैच तो उन्होंने एक ही ओवर में टपका दिया. 44वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर 2 बहुत आसान से लगते कैच नहीं लपक पाए. लिटन दास को कोहली ने कुछ ही ओवर बाद एक बार फिर जीवनदान दिया. इस बार रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर किंग कोहली कैच लपकने से चूक गए. चौथा कैच उन्होंने तकसीन अहमद का छोड़ा. 

यह भी पढ़ें: 1 रन बना आउट हुए विराट कोहली स्पिन बॉल पर फिर खा गए गच्चा, मुश्किल में टीम इंडिया 

विराट कोहली के इस तरह से कैच टपकाने से कुछ फैंस काफी निराश हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. 

बल्लेबाजी में भी फेल साबित हुए किंग कोहली 
टेस्ट क्रिकेट में विराट का जादुई स्पर्श इन दिनों नजर नहीं आ रहा है. पिछली 10 पारियों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 3 विकेट गिरने के बाद जब कोहली बल्लेबाजी के लिए आए तो फैंस को उम्मीद थी कि वह टिककर खेलेंगे और पारी को आगे बढ़ाएंगे. हालांकि 22 बॉल खेलने के बाद वह सिर्फ एक रन बना सके और मेहदी हसन की गेंद पर आउट हो गए. कोहली एक बार फिर स्पिन गेंद पढ़ने में पूरी तरह से फेल हुए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी को मिला बड़ा पद, बाबर आजम से छीन दामाद शाहीन को देंगे कप्तानी?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement