Advertisement

Virat Kohli: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली धमाकेदार पारी

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी का मुजायारा पेश किया. जिसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Latest News
Virat Kohli: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली धमाकेदार पारी
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जा रही है. जिसमें विराट कोहली के बल्ले से धमाकेदार पारी देखने को मिली.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोहली इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेल रहे थे. जिसमें कोहली ने 52 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 1 छक्का देखने को मिला. कोहली ने पूरे 451 दिन के बाद वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली है. 

सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड 

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के खिलाफ  सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 3990 रन बनाए थे. वही कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अब 4010 रन बना लिए हैं. हालांकि को वनडे क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने से चूक गए. 

फिर बने आदिल राशिद का शिकार 

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 11वीं इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद का शिकार बने. वही इस सीरीज में भी आदिल ने कोहली को दूसरी बार आउट किया.

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में विराट ने 52 रनों की अहम पारी खेली. जो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनके लिए एक बूस्टर का काम करेगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement