Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Virat Kohli 27000 Runs: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, संगाकारा-पोंटिंग सब छूटे पीछे

IND vs BAN 2nd Test: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट की पहली पारी के दौरान सचिन तेंदुलकर का एक धांसू रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Latest News
Virat Kohli 27000 Runs: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, संगाकारा-पोंटिंग सब छूटे पीछे

विराट कोहली.

Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट की पहली पारी में 35 रन बनाते ही विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा. यहीं नहीं रिकी पोंटिंग और कुमार संगाकारा जैसे दिग्गज भी कोहली से पिछड़ गए.


ये भी पढ़ें: यशस्वी-रोहित-गिल ने बजाई बांग्लादेश की बैंड, टीम इंडिया ने सबसे तेज फिफ्टी और शतक का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


विराट कोहली ने 594 पारियों में 27 हजार इंटरनेशनल रन का आंकड़ा पार किया है. वहीं सचिन तेंदुलकर ने यहां तक पहुंचने के लिए 623 पारियां खेली थीं. संगाकारा ने 648 और पोटिंग ने 650 पारियों में 27,000 रन का आंकड़ा छुआ था.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27 हजार रन

विराट कोहली - 594 पारी
सचिन तेंदुलकर - 623 पारी
कुमार संगाकारा - 648 पारी
रिकी पोंटिंग - 650 पारी

अर्धशतक से चूके कोहली

विराट कोहली पूरी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि महज 3 रन से वह अपना अर्धशतक चूक गए. जब वह 47 रन पर थे, तो उन्होंने शाकिब अल हसन के खिलाफ बड़ा शॉट लगाना चाहा और क्लीन बोल्ड हो गए. कोहली ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया. वह इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement