Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Virat Kohli और अनुष्का ने खोले जिंदगी के बड़े राज़, 'कभी शराब पीकर रात भर नाचता था, अब 9 बजे ही सो जाता हूं'

Virak Kohli On Personal Life: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक कार्यक्रम में अपनी जिंदगी और रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है.

Virat Kohli और अनुष्का ने खोले जिंदगी के बड़े राज़, 'कभी शराब पीकर रात भर नाचता था, अब 9 बजे ही सो जाता हूं'

Virat Kohli And Anushka Sharma

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक स्पोर्ट्स इवेंट में अपनी फैमिली लाइफ के बारे में बात की. इस दौरान कपल ने बताया कि अब दोनों लेट नाइट पार्टी या ऐसी गैदरिंग से दूर रहते हैं. पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी मस्ती की है और वह पार्टी बॉय हुआ करते थे. हालांकि कोहली ने कहा कि अनुष्का से मिलने और फिर शादी के बाद उनकी जिंदगी में काफी ठहराव आया है. 

कोहली ने कहा, रात भर ड्रिंक करके नाचता था
विराट कोहली ने इस दौरान कहा, 'एक वक्त में मैं काफी ज्यादा पार्टी अटेंड करता था और लेट नाइट पार्टीज में अक्सर जाया करता था. ड्रिंक करना और रात भर नाचना ये सब बहुत कॉमन था. क्रिकेट और फैमिली को लेकर मेरे अंदर काफी गंभीरता आई है और अब मैं ड्रिंक नहीं करता हूं.' अनुष्का ने कहा कि लेट नाइट पार्टी में हम दोनों अब शायद ही कभी जाते हैं. हम लोग रात में 9.30 बजे तक सो जाते हैं और पूरी तरह से फैमिली लाइफ में रम गए हैं. 

यह भी पढ़ें: मुंबई में पुल के नीचे चल रहा जोरदार क्रिकेट, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर दिया गजब का आइडिया 

'वामिका के जन्म के बाद बदल गई चीजें'
विराट और अनुष्का ने इस दौरान कहा कि अब हमारे लिए वामिका ही प्राथमिकता है और बेटी के जन्म के बाद चीजें बदल गई हैं. स्टार कपल ने कहा, 'बच्चे के जन्म के बाद काफी चीजें बदल जाती हैं और हम पहले की तरह सोशल लाइफ में नहीं रह सकते हैं. हम दोनों ही बिजी रहते हैं और एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं. ऐसे में जब भी वक्त मिलता है हम कहीं बाहर जाने या पार्टी करने के बजाय एक-दूसरे के साथ ही वक्त बिताने की कोशिश करते हैं.'

यह भी पढ़ें: एडन मार्करम, कगिसो रबाडा जैसे दिग्गज कब पहुंचेगे भारत, IPL 2023 से पहले साउथ अफ्रीका बोर्ड क्यों लगा रहा रोड़ा?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement