Advertisement

वहां बैरिकेडिंग को लेकर भी कमी थी-रिपोर्ट, हादसे के बाद दिल्ली जलबोर्ड ने जांच की, सुरक्षा प्रबंधन को लेकर बड़ी चूक हुई- रिपोर्ट, जांच में दिल्ली जलबोर्ड ने लापरवाही मानी, दिल्ली-जनकपुरी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, जांच रिपोर्ट में सुरक्षा नियमों की लापरवाही, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत हुई थी | बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही है बाबरी मस्जिद, लखनऊ में बाबरी मस्जिद को लेकर पोस्टर लगे, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लखनऊ में पोस्टर लगाए, 10 फरवरी को मुर्शिदाबाद जाने का एलान किया, लिखा- हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर गिराएंगे | ईरान ने अंडरवॉटर मिसाइल किया लॉन्च, ईरान का यूरेनियम संवर्धन जारी रहेगा, हमला हुआ तो हम भी निशाना बनाएंगे, ईरान ने समुद्र के नीचे मिसाइल टेस्ट किया, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने कहा, पानी की गहराइयों से शक्ति संदेश दिया, अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे, बैलिस्टिक मिसाइलें बातचीत से अलग, परमाणु मुद्दे तक बातचीत सीमित- अराचकी

Virat Kohli Angry: फैंस ने उड़ाया युवा गेंदबाज का मजाक तो कोहली ने मैदान की बालकनी से ही लगा दी क्लास

प्रेक्टिस के दौरान युवा भारतीय गेंदबाज को इंग्लैंड के मैदान पर कुछ फैंस ट्रोल कर रहे थे जिसके बाद विराट कोहली की फैंस से बहस हो गई.

Virat Kohli Angry: फैंस ने उड़ाया युवा गेंदबाज का मजाक तो कोहली ने मैदान की बालकनी से ही लगा दी क्लास
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का ग्रेस रोड पर लीसेस्टरशायर के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच के दूसरे दिन स्टैंड पर बैठे एक प्रशंसक को लेकर गुस्सा देखने को मिला. कोहली ने देखा कि कुछ प्रशंसक युवा भारतीय तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी का मजाक उड़ा रहे थे जो लीसेस्टरशायर की पारी के दौरान सीमा रेखा के पास वार्मअप कर रहे थे. 

कोहली तब पेसर का बचाव करने के लिए ड्रेसिंग रूम की बालकनी में गए और प्रशंसक से उनकी कहासुनी हो गई जिसके कारण प्रशंसक ने उनके मामले में बहस की और दावा किया कि वह सिर्फ युवा खिलाड़ी के साथ एक फोटो चाहते थे.

विराट के गुस्से के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक शख्स कहता दिखा, "कब से बुला रहा हूं, फोटो वह नहीं खिचा रहा. माई मेरी जॉब छोड़ के यहां आया हूं. काम से कम फोटो तो खिंचवाना चाहिए. नगरकोटि को बुला रहा हूं." जिस पर कोहली जवाब देते हैं और कहते हैं कि, “मैच खेलने आया है या फोटो खिचवाने आया है.”

1983 World Cup: भारतीय टीम में शामिल था ये खिलाड़ी जिसने कभी नहीं खेला मैच

आपको बता दें कि नागरकोटी टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उन्होंने नवदीप सैनी, आर साई किशोर और सिमरनजीत सिंह के साथ नेट-गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड गए हैं.  इस बीच कोहली का खराब प्रदर्शन जारी रहा क्योंकि वह पहली पारी में 33 रन पर आउट हो गए थे.

Cricket: इस बल्लेबाज जैसी न हो किसी की किस्मत! बेहतरीन शॉट खेला फिर भी हो गया आउट, देखिए वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement