Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Virat Kohli ने वैलेंटाइंस डे पर लेडी लव के लिए किया कुछ खास, फैंस को खूब पसंद आ रहा प्यार जताने का यह अंदाज

Virat Kohli Ind Vs Aus Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट से पहले विराट कोहली और अनुष्का को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कोहली ने खास लुक कैरी किया था.

Virat Kohli ने वैलेंटाइंस डे पर लेडी लव के लिए किया कुछ खास, फैंस को खूब पसंद आ रहा प्यार जताने का यह अंदाज

Virat Kohli and Anushka Sharma

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मंगलवा की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. दोनों के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Wedding) की वेडिंग अटेंड करने के लिए निकले हैं. हालांकि कोहली ऑस्ट्रेलिया सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और दिल्ली में अगला टेस्ट खेला जाना है. वैलेंटाइंस डे पर कोहली की जैकेट की काफी चर्चा हो रही है. दरअसल एयरपोर्ट पर यह पावर कपल काफी कूल और ट्रेंडी लुक में नजर आए. 

विराट कोहली ने पहनी अनुष्का के नाम की जैकेट 
विराट कोहली ने एयरपोर्ट पर जो जैकेट पहनी थी उस पर ए लिखा है. फैंस मान रहे हैं कि लेडी लव अनुष्का के नाम का इनिशिएल उन्होंने प्यार के दिन खास तौर पर पहना है. कोहली ट्राउजर टीशर्ट और जैकेट में नजर आए जबकि अनुष्का ने भी पलाजो के साथ कूल लुक कैरी किया था. दोनों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए. हालांकि उन्होंने कहां जा रहे हैं के सवालों का जवाब नहीं दिया. केएल राहुल को भी वाइफ अथिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. 

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या की वाइफ नताशा की बिकिनी पिक्स देख कहेंगे, यहां तो हॉटनेस ओवरलोडेड है

विराट और केएल राहुल बनेंगे हार्दिक के बाराती 
मंगलवार को उदयपुर में हार्दिक पंड्या और नताशा की शादी है. केएल राहुल और विराट कोहली को एयरपोर्ट पर देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों वाइफ के साथ हार्दिक पंड्या की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने के लिए निकले हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है. 

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya के पास लाखों नहीं करोड़ों की है घड़ी, वॉच की कीमत में खरीद लेंगे दिल्ली में आलीशान विला

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement