Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Vinesh Phogat Case: अब तीसरी बार विनेश फोगाट पर टला फैसला, इस तारीख को होगा ऐलान

Vinesh Phogat Case Updates: विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर फैसले की तारीख आगे बढ़ती जा रही है. अब इस केस पर फैसला एक बार फिर टल गया है. 

Latest News
Vinesh Phogat Case: अब तीसरी बार विनेश फोगाट पर टला फैसला, इस तारीख को होगा ऐलान

विनेश फोगाट केस पर टला फैसला

Add DNA as a Preferred Source

विनेश फोगाट के डिसक्वालिफिकेशन (Vinesh Phogat Disqualification) ने पूरे देश को निराश कर दिया है. पूरा देश मेडल की उम्मीद कर रहा था, लेकिन फाइनल से ठीक पहले 100 ग्राम से ज्यादा वजन होने की वजह से उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था. पूरे देश को मंगलवार को फैसले का इंतजार था, लेकिन एक बार फिर यह तारीख आगे बढ़ गई है. अब यह फैसला 16 अगस्त (शुक्रवार) को रात 9.30 बजे (भारतीय समयानुसार) सुनाया जाएगा. 

हरीश साल्वे ने रखा था विनेश फोगाट का पक्ष 
विनेश फोगाट को 7 अगस्त को फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई किया गया था.इसके खिलाफ उन्होंने उसी शाम CAS में अपील की थी. इस केस पर सुनवाई 9 अगस्त को पूरी हो गई थी. भारत सरकार ने विनेश का पक्ष रखने के लिए मशहूर वकील हरीश साल्वे को नियुक्त किया था. अब 16 तारीख को सीएएस के फैसले का इंतजार पूरे देश को है. देश भर में विनेश के लिए दुआएं और प्रार्थना की जा रही हैं.


यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट मेडल पर सस्पेंस बरकरार, जानें CAS ने अब क्या फैसला सुनाया?


विनेश की एक अपील ठुकरा दी थी CAS ने 
विनेश फोगाट ने डिसक्वलिफाई किए जाने के विरोध में 7 अगस्त की शाम को ही CAS में अपील दाखिल कर फाइनल रोकने की मांग की थी. हालांकि, सीएएस ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि फाइनल तय समय पर ही होगा. इसके बाद भारतीय रेसलर ने अपनी अपील में सुधार करते हुए मांग की थी कि उन्हें संयुक्त तौर पर सिल्वर मेडल दिया जाए.

अपनी अपील के पक्ष में विनेश ने तर्क दिया था कि सिर्फ फाइनल वाले दिन उनका वजन ज्यादा था. पहले दिन उन्होंने तीनों मैच तय वजन सीमा में ही खेले थे. अब देखना है कि सीएएस इस पर क्या फैसला सुनाता है.


यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat को लाखों रुपये के साथ मिली इतनी एकड़ जमीन, अब करेंगी ये बड़ा काम


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement