Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Venkatesh Iyer injury update: गर्दन पर गेंदबाज ने फेंक के मारी थी गेंद, जानिए अब कैसा है टीम इंडिया के बल्लेबाज का हाल

Venkatesh Iyer health update: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर की गर्दन पर बॉलर ने गेंद फेंक के मारी थी, जानिए अब कैसी है तबीयत

Venkatesh Iyer injury update: गर्दन पर गेंदबाज ने फेंक के मारी थी गेंद, जानिए अब कैसा है टीम इंडिया के बल्लेबाज का हाल

वेंकटेश अय्यर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दलीप ट्रॉफी में शुक्रवार को सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन के बीच कोयंबटूर के एसएनआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई थी, जिसने सभी की धड़कने बढ़ा दी. मैच में सेंट्रल जोन की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे अय्यर ने लंच के बाद वेस्ट जोन के गेंदबाज चिंतन गाजा की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया था. गाजा इससे थोड़ा गुस्से में थे. अगली ही गेंद पर जब वेंकटेश ने डिफेंस किया तो गाजा ने खींचकर गेंद स्टंप पर मारी. लेकिन गेंद स्टंप से कहीं दूर वेंकटेश अय्यर की गर्दन पर जाकर लगी. तुरंत मैदान पर एंबुलेंस को बुलाया गया और वेंकटेश अय्यर को मैदान के बाहर ले जाया गया.

कैसी है तबीयत

गेंद लगते ही जमीन पर गिर पड़े अय्यर की हालत देख एक बार को तो सभी डर गए. लेकिन उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने अब राहत की खबर सुनाई है. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन  (TNCA) के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि अय्यर ठीक हैं और होटल में आराम कर रहे हैं. खुशी की बात ये है कि सिर पर कोई गहरी चोट नहीं आई है. इलाज के लिए उन्हें कावेरी हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल पाई गईं.

दलीप ट्रॉफी मैच में वेंकटेश अय्यर के गर्दन पर लगी बॉल, एंबुलेंस से ले जाना पड़ा मैदान के बाहर

गेंदबाज पर नहीं लगा कोई बैन

इस घटना पर अय्यर ने कहा है कि गेंद मेरे कान के नीचे लगी थी. बॉल लगते ही मैं हिल गया था पर अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं. मुझे 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया. देखना होगा अब आगे कैसे क्या होगा. बता दें कि अय्यर पर गेंद फेंकने वाले बॉलर चिंतन गाजा पर भी किसी तरह की कोई पैनाल्टी या बैन नहीं लगाया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement