Advertisement

IND vs ENG : वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ खोला पंजा, कुलदीप और भुवनेश्वर की लिस्ट में मारी एंट्री

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा तीसरे टी20 मैच में वरुण चक्रवर्ती ने अपना पंजा खोल दिया. जिसके साथ ही वो कुलदीप यादव और भुवनेश्वर की लिस्ट में शामिल हो गए.

Latest News
IND vs ENG : वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ खोला पंजा, कुलदीप और भुवनेश्वर की लिस्ट में मारी एंट्री
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां भारत के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज ने अपनी फिरकी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को फंसा लिया.

उनकी गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड का एक भी बल्लेबाज नहीं टिक सका. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में अभी वरुण चक्रवर्ती सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार खोला पंजा 

वरुण चक्रवर्ती ने जब से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है. तब से उनका कहर देखने को मिल रहा है. इंग्लैंड के पहले वरुण ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को परेशान किया था. सीरीज के तीसरे मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. 

 

कोलकाता में भी वरुण ने कमाल का प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. जिसमें हैरी ब्रूक का विकेट भी शामिल था. उनको इस मैच में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था. 

कुलदीप और भुवनेश्वर की लिस्ट में हुए शामिल 

वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेते ही कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार के क्लब में शामिल हो गए. उनसे पहले सिर्फ कुलदीप और भुवी ही टी20 क्रिकेट में 2 बार 5 विकेट हॉल ले सके हैं. 

वरुण ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 5 विकेट झटके थे. इसके बाद इंग्लैंड के लिए भी 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया. 

टी20 में भारत के लिए 2 बार पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

भुवनेश्‍वर कुमार
5/24 बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018
5/4 बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022
 
-कुलदीप यादव
5/24 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2018
5/17 बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023

वरुण चक्रवर्ती 
5/17 बनाम साउथ अफ्रीका, गकेबरहा, 2024
5/24 बनाम इंग्लैंड, राजकोट, 2025

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement