Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Cristiano Ronaldo पर लगा रेप का केस खारिज, सिविल जज ने सुनाया फैसला

रोनाल्डो को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है. फैसला आने के बाद उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है.

Cristiano Ronaldo पर लगा रेप का केस खारिज, सिविल जज ने सुनाया फैसला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लॉस वेगास में एक अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के खिलाफ बलात्कार के मुकदमे को खारिज कर दिया है. न्यायाधीश जेनिफर डोर्सी ने कैथरीन मेयोर्गा द्वारा लगाए गए मामले को छल बताया है. 

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अमेरिका में लंबे समय से रेप का केस चल रहा था. अब उसमें सिविल जज ने फैसला सुना दिया है. नेवादा की कैथरीन मेयोर्गा ने आरोप लगाया था कि साल 2009 में लॉस वेगास के एक होटल के कमरे में पुर्तगाली फुटबॉल स्टार ने उनका रेप किया था. इसी क्रम में बीते शुक्रवार को 42 पन्नों का एक फैसले जारी किया गया. फैसले में रोनाल्डो को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है.

42 पन्नों के फैसले में न्यायाधीश ने मेयोर्गा के वकीलों पर उचित मुकदमेबाजी प्रक्रिया के दुरुपयोग और खुलेआम छल का आरोप लगाया. वहीं, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मेयोर्गा के वकील पिछले महीने ही स्वेच्छा से मामले को खारिज करना चाहता थे.  

ये भी पढ़ें- Delhi: रोहिणी के बाद अब गफ्फार मार्केट इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की 39 गाड़ियां मौके पर

बता दें कि क्रिस्टीयानो रोनाल्डो विश्व के सबसे प्रसिद्ध और महंगे फुटबॉलरों में से एक हैं. रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगने से उनके प्रशंसकों में काफी निराशा थी. यूरोप सहित तमाम देशों में उनके लाखों फैंस हैं. वहीं, अब फैसला आने के बाद उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें- Nupur Sharma controversy: मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 25 जून को दर्ज होगा नूपुर का बयान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement