Advertisement

Urvashi Rautela World Cup 2022: ऋषभ पंत के पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंची उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Rishabh Pant Urvashi Rautela: ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला को लेकर अटकलों का दौर जारी है. पंत ऑस्ट्रेलिया में हैं और अब उर्वशी भी पहुंच गईं हैं.

Urvashi Rautela World Cup 2022: ऋषभ पंत के पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंची उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

urvashi rautela rishabh pant

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऐसा लग रहा है कि ऋषभ पंत के साथ उर्वशी रौतेला की भी वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) में जमकर चर्चा होगी. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और अब उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया में ही हैं.अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खबर शेयर की है. इसके बाद से उनके और पंत दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

Urvashi Rautela ने कहा, दिल की आवाज सुनी
दरअसल उर्वशी ने फ्लाइट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है कि अपने दिल की सुनी और अब ऑस्ट्रेलिया में हूं. उनकी इस तस्वीर के साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बहार आ गई है. कुछ लोग ऐसे भी कमेंट कर रहे हैं कि पंत के पीछे-पीछे पहुंच गई हैं जबकि कुछ लोग पंत की परफॉर्मेंस पर असर की बात कर रहे हैं. 

कुछ दिन पहले ही उर्वशी रौतेला चर्चा में थीं जब उन्होंने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज को बर्थडे विश किया था. उन्होंने पंत के जन्मदिन पर बिना नाम लिए एक रील शेयर की थी जिसमें फ्लाइंग किस कर रही थीं और हैप्पी बर्थडे लिखा था. 

यह भी पढ़ें: बारिश न कर दे दूसरे वनडे का मजा किरकिरा और कैसी है धोनी के होमग्राउंड की पिच? जानें 

टीम इंडिया पहुंच चुकी है ऑस्ट्रेलिया 
भारतीय टीम 14 सदस्यों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और जल्द ही टीम के साथ मुकेश कुमार भी जुड़ने वाले हैं. दीपक चाहर के चोटिल होने के बाद उनकी जगह मुकेश कुमार लेंगे. पर्थ में टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन भी शुरू कर दिया है. टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को है. टीम में पंत के साथ दिनेश कार्तिक भी हैं तो देखना है कि दोनों में से किसे पहले मुकाबले में खेलने का मौका मिलता है. 

यह भी पढ़ें: टीम में नहीं चुने जाने पर छलका इस खिलाड़ी का दर्द, 'वजन घटा लिया, रन बना रहा...' 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement