Advertisement

Urvashi-Naseem Shah Affair: बीमार ऋषभ पंत को भूल पाकिस्तानी बॉलर की दीवानी हुईं उर्वशी रौतेला, इंस्टा पर खूब कर रहीं कमेंटबाजी

Urvashi Rutela Post For Naseem Shah: उर्वशी रौतेला का प्यार शायद ऋषभ पंत के लिए कम हो गया है. अब नसीम शाह के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं.

Urvashi-Naseem Shah Affair: बीमार ऋषभ पंत को भूल पाकिस्तानी बॉलर की दीवानी हुईं उर्वशी रौतेला, इंस्टा पर खूब कर रहीं कमेंटबाजी

Urvashi Rautela Comments On Naseem Shah Post

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को सुर्खियों में रहना खूब आता है. पहले ऋषभ पंत के लिए लगातार कई पोस्ट कर वह चर्चा में रहती थीं और अब नसीम शाह (Naseem Shah) को लकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने नसीम शाह को बर्थडे विश करते हुए कमेंट किया है. इसके बाद से फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों में क्या चल रहा है. बता दें कि इससे पहले भी नसीम शाह और उर्वशी को लेकर पहली बार चर्चा एशिया कप के दौरान हुई थी. हालांकि उस वक्त पाकिस्तानी पेसर ने कहा था कि वह उर्वशी को नहीं जानते हैं. 

नसीम शाह की पोस्ट पर उर्वशी का कमेंट वायरल 
दरअसल नसीम शाह ने अपने टीममेट शादाब खान को शादी की बधाई देते हुए पोस्ट किया था. इसके जवाब में उर्वशी ने कमेंट करते हुए नसीम शाह को बर्थडे और उन्हें डीसीपी बनने के लिए भी बधाई दी. इसके जवाब में नसीम शाह ने भी थैंक्यू कहा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nasim Shah (@inaseemshah)

यह भी पढ़ें: Ind Vs Aus: हार के डर से पहले ही बहाने बना रही ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली टेस्ट की पिच को लेकर काट रहे बवाल 

अब एक्ट्रेस का यह कमेंट वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या उर्वशी ने पंत को भुला दिया है. कुछ यूजर्स इस पर मजे भी ले रहे हैं. 

यह भी पढें: Ind Vs Aus: विराट कोहली ने कंगारुओं को सबक सिखाने के लिए की खास तैयारी, दूर की सबसे बड़ी कमजोरी 

Rishabh Pant के साथ रिलेशनशिप की भी रही थी चर्चा 
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत ने कभी भी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप की बात नहीं मानी थी. पिछले साल उर्वशी ने एक इंटरव्यू में अफेयर की बात पंत का नाम लिए बिना आरपी कहकर स्वीकार किया था. इसके जवाब में पंत ने उन्हें झूठा बताने वाला पोस्ट किया था. बाद में उर्वशी ने पंत के लिए कई सारे पोस्ट किए थे. पिछले दिनों उन्होंने इंस्टा स्टोरी में भी कोकिलाबेन अस्पताल की तस्वीर लगाई थी. इसी अस्पताल में क्रिकेटर पंत का इलाज हो रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement