Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Umran Malik: टीम इंडिया के सबसे तेज गेंदबाज ने Thar पर दिखाया टशन, वीडियो में देखें कहां घूम रहे हैं 

Umran Malik Thar Video: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए नहीं चुना गया है. वह फिलहाल अपनी नई थार का लुत्फ उठा रहे हैं और उन्होंने ड्राइव का एक वीडियो भी शेयर किया है. 

Umran Malik: टीम इंडिया के सबसे तेज गेंदबाज ने Thar पर दिखाया टशन, वीडियो में देखें कहां घूम रहे हैं 

Umran Malik Thar Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 के ज्यादातर मैचों में उमरान मलिक को बेंच पर ही बैठना पड़ा. हालांकि अब वह (Umran Malik)  क्रिकेट से थोड़े फुर्सत के पल निकालकर मौज-मस्ती में बिजी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह महंगी गाड़ी थार चलाते दिख रहे हैं. गाड़ी पहाड़ी इलाके में भी शानदार अंदाज में चलती दिख रही है और आसपास के नजारे भी काफी खूबसूरत है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि यह शायद क्रिकेटर के होमटाउन जम्मू के आसपास का वीडियो है. 

थार राइड का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया 
जम्मू के रहने वाले उमरान मलिक ने इंस्टाग्राम पर थार चलाने का वीडियो शेयर किया है. आसपास के पहाड़ देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह उनके होमटाउन या उसके आसपास की ही कोई जगह है. पेसर फिलहाल क्रिकेट टूर्नामेंट से दूर हैं और यह वक्त अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं.
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Umran Malik (@umran_malik_1)

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी, यह बल्लेबाज हाथ में पट्टी बांधे दिखा

यह भी पढ़ें: Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए पसीजा वीरेंद्र सहवाग का दिल, यूं करेंगे मदद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement