Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Spain ने England को 2-1 से हराया, जीता Euro 2024 का खिताब

इस जबरदस्त मुकाबले में स्पेन के फुटबॉलर मिकेल ओयारजाबल ने अखिरी लम्हों में गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने ये गोल 87वें मिनट में दागा था.

Latest News
Spain ने England को 2-1 से हराया, जीता Euro 2024 का खिताब

uefa euro 2024 final spain vs england

Add DNA as a Preferred Source

EURO Cup Final: यूरो कप का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इस रोमांचक मुकाबले में स्पेन की टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी. इस तरह से स्पेन रिकॉर्ड चौथी बार यूरोपीय चैम्पियनशिप का विजेता बना है. ये मुकाबला रविवार यानी कल जर्मनी की राजधानी बर्लिन में खेला गया था. इस जबरदस्त मुकाबले में स्पेन के फुटबॉलर मिकेल ओयारजाबल ने अखिरी लम्हों में गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने ये गोल 87वें मिनट में दागा था.

स्पेन की टीम चौथी बार चैंपियन
इस खास मैच के खत्म होने के कुछ देर पहले ओयारजाब के गोल की मदद से स्पेन एक बार फिर से यूरो कप का विजेता बन गया है. इससे पहले स्पेन टीम ने 1964, 2008 और 2012 के यूरो कप में भी चैंपियन रही है. स्पेन की तरफ से करारी हार मिलने के बाद इंग्लैंड के फैंस सदमे में हैं. वहीं स्पेन के फैंस पूरे जोशोखरोश में हैं. स्पेन की टीम के लिए रिकॉर्ड चौथी बार चैंपियन बनना एक बड़ी उपलब्धि है.


ये भी पढ़ें-जानलेवा हमले के बाद Donald Trump का रिएक्शन आया सामने, 'ईश्वर की कृपा से बच गया'  


काफी रोमांचक था मुकाबला
इस मुकाबले के रोमांच की बात करें तो खेल के दौरान 46वें मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ था. दोनों ही टीमें बराबरी के स्कोर पर थीं. मामला बिल्कुल टक्कर का चल रहा था. फिर 47वें मिनट पर स्पेन के लैमिन यामल के एक शानदार पास की मदद से निको विलियम्स ने एक बेहतरीन गोल दागा, और अपनी टीम को इस मैच में बढ़त दिलाई. यामल 17 साल के एक युवा टैलेंटेड प्लेयर हैं. खेल का रोमांच एक एक बार फिर से अपने उरूज पर तब जा पहुंचा जब 73वें मिनट में इंगलैंड की तरफ से गोल दागे गए. रोचक बात तो ये रही कि ये खास गोल इंग्लैंड के स्थानापन्न प्लेयर कोल पामर की तरफ से किया गया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement